Stock Market Opening : अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज भी कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव मोड पर हुई है। शुक्रवार आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में हरियाली देखी जा रही है। आज शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत गहरे हरे रंग के साथ हुई है।
इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार (16 June 2023) सुबह बाजार तेजी के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दे रहा है। आज भी भारतीय शेयर बाजार में पॉजिटिव रुख है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 253 अंकों की मजबूती के साथ 63,170 के स्तर के पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 74 अंकों की तेजी के साथ 18,762 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार (15 June 2023 ) को भी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स करीब 310 अंकों की गिरावट के साथ 62,917 के करीब और निफ्टी करीब 67 अंकों की कमजोरी के साथ 18,688 के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी देखने को मिली है।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कई कंपनियों के शेयर तेजी के साथ खुले हैं।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो भारती एयरटेल, टीसीएस, विप्रो, पावरग्रिड और एनटीपीसी समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट देखी जा रही है।
यह भी पढ़ें- Gold Price Update 16 June : सोना खरीदारों की मस्ती, 35000 से भी कम में 10 ग्राम सोना खरीदने का सुनहरा मौका
डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसा मजबूत
आज शुक्रवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे मजबूत 81.90 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे टूट 82.21 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
- गुरुवार (15 June 2023) को सेंसेक्स 310 अंकों की कमजोरी के साथ 62,917 और निफ्टी 67 अंकों टूटकर 18,688 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
- बुधवार (14 June 2023) को सेंसेक्स 85 अंकों की मजबूती के साथ 63,228 और निफ्टी 39 अंकों की तेजी के साथ 18,755 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- मंगलवार (13 June 2023) को सेंसेक्स 418 अंकों की बढ़त के साथ 63,143 और निफ्टी 114 अंकों की तेजी के साथ 18,716 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- सोमवार (12 June 2023) को सेंसेक्स 99 अंक की उछाल के साथ 62,724 और निफ्टी 38 अंकों की तेजी के साथ 18,601 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- शुक्रवार (9 June 2023) को सेंसेक्स 223 अंकों की गिरावट के साथ 62,625 और निफ्टी 71 अंक लुढ़ककर 18,563 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price : अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए नए रेट
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? 5-डे वर्किंग वाले वायरल मैसेज की खुली पोल, PIB ने बताया सच
19 mins agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
1 hr agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; औसत रेट पहुंचा 9980 रुपये प्रति वर्ग फुट के पार
1 hr agoRBI MPC Meeting 2026: आज से शुरू हुई आरबीआई की बैठक! त्योहारों पर महंगी हो सकती है आपकी लोन EMI
2 hrs agoGST 2.0 में कारोबारियों को बड़ी राहत की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तारी नहीं कर सकेंगे टैक्स अफसर, कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
12 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 day agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines