सोमवार तय करेगा शेयर मार्केट का भविष्य, एक गलती पड़ सकती है भारी

Share Market के लिए सोमवार का दिन अहम होने जा रहा है। इस महीने की दिशा तय होगी, बिकवाली पर या खरीदारी भारी पड़ सकती है?

share market, share market news in hindi, monday morning, stock news in hindi,
विज्ञापन

Share Market: भारत का शेयर मार्केट पिछले कुछ महीनो से ऊपर-नीचे चल रहा है। हफ्ते में 3 दिन बिकवाली होती नजर आती है, तो वहीं आखिर के 2 दिन निवेशक खरीदारी में रुचि दिखाते हैं। ऐसी स्थिति अमूमन तब देखी जाती है जब वैश्विक स्तर पर टेंशन बनी हो, क्योंकि निवेशकों में भरोसा कम रहता है। वो लगातार खरीदारी और बिकवाली करते रहते हैं। अब आने वाला सोमवार शेयर मार्केट का भविष्य तय करेगा कि इस महीने किस तरीके से निवेशकों को फायदा या फिर नुकसान होने वाला है।

विज्ञापन

आ गया है फेस्टिव महीना

जैसा आप जानते हैं नवंबर यानि भारत के त्यौहार का महीना। दिवाली के साथ भाई दूज, धनतेरस जैसे बड़े त्यौहार होते हैं। यानी कह सकते हैं एक हफ्ता पूरा पैक होता है। ऐसे में निवेशकों को उम्मीद रहती है कि मां लक्ष्मी की पूजा के साथ उनके ऊपर भी लक्ष्मी जी का आशीर्वाद बरस जाए। अब शनिवार यानी आज बैंकों के साथ ऑटो सेक्टर में भी क्वार्टर 2 के रिजल्ट सामने आए हैं, जो मिले-जुले रहे हैं।

विज्ञापन

सोमवार को ऐसी हो सकती है स्थिति

अगर सोमवार को भी बिकवाली नजर आई तो समझ लीजिएगा ये महीना भी शेयर मार्केट के लिए ऊपर नीचे होने वाला है। वहीं अगर खरीदारी का माहौल दिखाई दिया तो फिर इस महीने में निवेशकों की चांदी होना तय है। हालांकि एक्सपर्ट बता रहे हैं कि 16,000 का आंकड़ा एक बार फिर से शेयर मार्केट छू सकता है। बशर्ते वैश्विक मार्केट में टेंशन कम हो और भारतीय निवेशक बिकवाली से ज्यादा खरीदारी पर जोर दिखाएं। पिछले दो दिन की बात करें तो मार्केट ने अच्छा कमबैक दिखाया है। लगभग सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए थे। इससे निवेशकों के अंदर एक अलग उत्साह नजर आ रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ