Shubham Upadhyay
Business Journalist
Read More---विज्ञापन---
Mukesh Ambani देंगे ग्राहकों को सौगात, 6G भी मिलेगा सस्ता.. जी हां, रिलायंस अपना वादा लगातार पूरा करती जा रही है। पहले सबसे सस्ते कॉल फिर सबसे सस्ता 3G नेट और 4G नेट। कमाल का प्रदर्शन कंपनी की तरफ से लगातार देखा जा रहा है। रिलायंस हर सेक्टर में कमाई का जरिया बना रही है। और अब खबर ये है कि देश के अंदर सबसे सस्ता पहला 6जी नेट भी रिलायंस की तरफ से दिया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।
Transforming healthcare in rural India through Telepathology powered by Jio.#Jio #DigitalIndia #Technology #Healthcare #JioTrue5G #JioHealthHub pic.twitter.com/KPyuhE11kx
— Reliance Jio (@reliancejio) November 3, 2023
दरअसल मुकेश अंबानी इस समय कई मौर्चों पर काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ रिलायंस जियो स्पेस फाइबर के लिए भी तैयार है। इससे देश के करोड़ों गांवों को सस्ते में अच्छी क्वालिटी वाला इंटरनेट मिलेगा। कंपनी पहले ही कह चुकी है कि वो इसके लिए सस्ते से सस्ता टैरिफ प्लान ही बनाएगी।
अभी की बात करें तो मिंट की खबर के अनुसार 6G के लिए कंपनी सरकार से बातचीत में है। कंपनी का मानना है कि मौजूदा समय में जियो के पास सबसे ज्यादा ग्राहक हैं, साथ में नेटवर्क भी जियो के पास एयरटेल के मुकाबले ज्यादा है। यानी 5G तकनीक को 6G में बदलने में ज्याद परेशानी नहीं होगी।
#Q2WithAwaaz। #JIO Q2
▶️मुनाफा 12% बढ़कर ₹5,297 Cr (YoY) pic.twitter.com/GNdau1NjWj
— CNBC-AWAAZ (@CNBC_Awaaz) October 27, 2023
हालांकि अगर कंपनी के इस प्लान को देखें तो लग भी रहा है कि रिलायंस दूसरी कंपनियों से आगे नजर आ रही है। TRAI के डेटा के अनुसार साल 2023 तक जियो, एयरटेल के साथ वोडाफोन आइडिया से 2.5 फीसदी की दर से आगे निकल जाएगी। कंपनी के ऊपर AGR का अमाउंट भी नहीं बचा है, ऐसे में कंपनी को नकदी की समस्या भी नहीं होने वाली है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।