SBI के साथ हुआ खेल! 2600 करोड़ का लग गया झटका

SBI के ग्राहक आने वाले समय में परेशानी का सामना कर सकते हैं। 2600 करोड़ रुपए का झटका बैंक को लगा है।

sbi, sbi q2 result, sbi news in hindi, sbi share news,

Photo Credit: Google

SBI Q2 Net Profit: देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई की हालात ठीक नहीं चल रही है। आज बैंक ने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं, जिसमें कंपनी को 2600 करोड़ का नुकसान देखने को मिला है। आपको बताते चलें पहली तिमाही में बैंक ने 17,000 करोड़ का फायदा उठाया था, लेकिन दूसरी तिमाही में 14,330 करोड़ का ही नेट प्रॉफिट एसबीआई अपने नाम कर पाया।

विज्ञापन

आंकड़ों ने किया सभी को हैरान

ये आंकड़े हैरान करने वाले हैं क्योंकि उम्मीद की जा रही थी एसबीआई जबरदस्त प्रॉफिट के साथ तीसरे क्वार्टर में जाएगा। लेकिन इस क्वार्टर से कम प्रॉफिट कहीं ना कहीं बैंक के अंदर की स्थिति को बयां कर रहा है। हालांकि ईयर 2 ईयर अगर कंपेयर करें तो पिछले साल के क्वार्टर 2 और इस साल के क्वार्टर 2 में बैंक के नेट प्रॉफिट में 8 फ़ीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं ब्याज से होने वाली कमाई भी बैंक की बढ़ी है।

विज्ञापन

ग्राहकों को लग सकता है झटका

इसका असर ग्राहकों पर दिखाना लाजमी है। जहां पहले बात की जा रही थी कि फेस्टिव सीजन और नए साल को देखकर एसबीआई की तरफ से ऑफर्स की झड़ी लग सकती है। पर अब शायद ही ऐसा हो पाए। स्टेट बैंक आफ इंडिया देश का सबसे बड़ा बैंक है, जो दूसरे बैंकों की भी मदद करते हुए नजर आता है।

विज्ञापन

सोमवार को शेयर मार्केट में दिखेगा असर

शनिवार और रविवार के दिन मार्केट बंद है तो कहीं ना कहीं बैंक के लिए राहत भरी खबर है। लेकिन सोमवार का पहला घंटा SBI के लिए अहम हो सकता है। हालांकि शेयर में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। लास्ट Q1 को देखते हुए बैंंक के शेयर कमाल कर रहे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ