---विज्ञापन---

Switzerland ने इंडिया पर फोड़ा TAX ‘बम’, MFN दर्जा किया खत्म, समझे इसके मायने

Switzerland suspends MFN clause: कारोबारियों के अनुसार इससे EFTA के जरिए निवेश किए गए करीब 10000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर असर पड़ सकता है।

Switzerland suspends MFN clause: स्विट्जरलैंड ने भारत को दिया MFN (मोस्ट फेवर्ड नेशन) का दर्जा वापस ले लिया है। इसका मतलब ये है कि 1 जनवरी 2025 से स्विट्जरलैंड में भारतीय कंपनियों को अपनी कमाई पर पहले से ज्यादा टैक्स देना होगा। कारोबारियों के अनुसार इससे EFTA के जरिए निवेश किए गए करीब 10000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर असर पड़ सकता है।

बता दें EFTA यानी यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ है, जिसमें चार यूरोपीय देशों आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड आते हैं। बता दें संघ का गठन 29 फ़रवरी 1960 को किया गया थ। इसका मकसद यूरोप और दुनिया भर में अपने सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग और मुक्त व्यापार को बढ़ावा देना है।

---विज्ञापन---

 स्विट्जरलैंड में भारतीय कंपनियों को10 प्रतिशत टैक्स देना होगा 

जानकारी के अनुसार स्विट्जरलैंड ने हाल ही में नेस्ले के खिलाफ भारत में दिए गए एक अदालती फैसले के बाद भारत को MFN से बाहर किया है। जिससे यूरोपीय देश में काम कर रही भारतीय कंपनियों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। स्विट्जरलैंड के इस कदम से अब भारतीय संस्थाओं को अपने मुनाफे पर 10 प्रतिशत टैक्स देना होगा, जो पहले कम था।

---विज्ञापन---

ये है पूरा मामला 

स्विट्जरलैंड सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि वह भारत और स्विट्जरलैंड के बीच हुए दोहरे कराधान समझौते (डीटीएए) के एमएफएन प्रावधान को निलंबित करता है। बता दें नेस्ले एक स्विस कंपनी है। कंपनी के खिलाफ भारत के सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि डीटीएए को तब तक लागू नहीं किया जा सकता जब तक कि इसे आयकर अधिनियम के तहत अधिसूचित न किया जाए। इस फैसले का मतलब है कि नेस्ले को इंडिया में अपनी कमाई पर अधिक टैक्स देना होगा।

ये भी पढ़ें: टुकड़ों में बंटेंगे इन कंपनियों के शेयर, वजह से लेकर फायदे तक Stock Split के बारे में जानें सबकुछ

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: PM-UDAY: घर पर मालिकाना हक चाहिए? शनिवार-रविवार लगेगा कैंप, निपटा लें सभी समस्याएं

First published on: Dec 13, 2024 07:23 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola