Share Market हुआ धड़ाम, 550 अंक की गिरावट, कल के लिए ये बनाएं प्लानिंग
Share Market LIVE: 3 दिन की तेजी के बाद एक बार फिर से शेयर मार्केट धड़ाम हो गया है। पूरे दिन बिकवाली मार्केट में दिखाई दी है।
Edited By News24 हिंदी

Photo Credit: Google
Edited By News24 हिंदी

Photo Credit: Google
Share Market LIVE: मंगलवार की तेजी के बाद आज एक बार फिर से सेंसेक्स धड़ाम हो गया है। 550 अंक की गिरावट देखी गई है। कल के बड़े शेयर आज लाल निशान पर ही ट्रेड करते रहे। IT सेक्टर से लेकर, बैंकिग, स्टील के शेयर कुछ खास कमान नहीं कर पाए हैं। पिछले 1 हफ्ते से ज्यादा की गिरावट आज हुई है। बिकवाली का मंजर सुबह से शुरू होकर आखिरी समय तक दिखती रही। अब सभी निवेशक यही सोच रहे हैं कि कल का दिन कैसा रह सकता है?
बैंक निफ्टी भी 0.77 फीसदी गिरा है। जिसकी वजह से PNB के साथ ICICI Bank, IDBI बैंक सभी लाल निशान पर ही दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि RBI इस समय कड़े रुख में है, जिसकी वजह से बैंकों पर जुर्माना लगता जा रहा है। बैंको में सबसे बड़ी गिरावट IDBI Bank में देखी गई है। 2 फीसदी से नीचे शेयर ट्रेड कर रहा है।
कल के प्लान की बात करें तो आप बड़े शेयर में होल्ड के साथ छोटे शेयरों में मुनाफा कमा सकते हैं। हालांकि अभी भी मार्केट कल पॉजिटिव मूढ़ में रह सकता है। साथ मे IT शेयर कल अच्छा कमाल दिखा सकते हैं। इसके अलावा ऑटो सेक्टर का रोल आज अच्छा रहा है तो कल भी मारुति के साथ टाटा मोटर्स के शेयर ऊपरी लेवल छू सकते हैं।
कल निवेशक प्री ओपनिंग पर नजर बना कर रखें। अगर बाजार हरे निशान पर रहता है तो होल्डिंग की पॉजिशन बना लें। अगर हल्का सा भी मार्जिन लो लगता है तो फिर मुनाफा छोटे शेयर में बनाकर निकल सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: