सस्ता इंटरनेट, सस्ता मोबाइल, अब अंबानी देंगे सस्ता घर और कार, ग्राहकों के मजे ही मजे!
JIO Financial के जरिए अब मुकेश अंबानी सस्ते में कार और घर ग्राहकों को दिलाने के लिए जा रहे हैं। ये है खास प्लानिंग।
Edited By News24 हिंदी

Photo Credit: Google
Edited By News24 हिंदी

Photo Credit: Google
JIO Financial: देश को सस्ता इंटरनेट के साथ सस्ता मोबाइल देने के बाद अब अंबानी सस्ता कार और घर देने जा रहे हैं, जी हां। दरअसल अंबानी की नई कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेस अब लोन सेक्टर में अपना दमखम दिखाएगी। लोगों को कार लोन से लेकर होम लोन तक जियो फाइनेंशियल देगी। जैसा आप जानते हैं कि इस सेक्टर में डिमांड काफी हाई रहती है। अब जब जियो फाइनेंशियल इसमें आ रहा है तो ऑफर्स के साथ ग्राहकों की मौज हो सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर किस प्लान के साथ मुकेश अंबानी जियो फाइनेंशियल को इस सेक्टर में लेकर आ रहे हैं।
Jio Financial Services to soon launch debit cards, auto and home loanshttps://t.co/HQRDKdmBO3
— ET NOW (@ETNOWlive) October 18, 2023
अपनी एजीएम में मुकेश अंबानी ने अपने प्लान को लेकर पहले ही साफ कर दिया था कि जियो जल्द ही फाइनेंशियल के साथ इंश्योरेंस के मार्केट में उतरेगी। लेकिन इसके बाद कंपनी ने होम लोन और कार लोन का भी प्लान बना लिया है। जिसका मतलब ये हुआ कि जियो फाइनेंशियल अपने को तेजी से विस्तार में लगी हुई है।
जियो के आने के बाद से इस सेक्टर में कंपनियों के बीच में तगड़ा कंपटीशन देखने को मिल सकता है। रिलायंस के इतिहास की बात करें तो कंपनी ने ऐसा काम पहले टेलिकॉम सेक्टर में किया है। दिग्गज कंपनियों को पीछे कर दिया था। हालांकि देखने वाली बात रहती है कि कंपनी किस तरह से इस सेक्टर में अपना प्लान लागू करती है। क्योंकि NBFC में RBI के नियम जियो के लिए ब्रेकर का काम कर सकते हैं।
जियो फाइनेंशियल पहले ही पर्सनल लोन की सुविधा शुरू कर चुका है। कार लोन, 2-व्हीलर लोन की सुविधा अगले महीने से मिलनी शुरू हो जाएगी। यानी एक साथ ही कंपनी ने कई विकल्प अपने साथ जोड़ लिए हैं। लेकिन कई विकल्प बनाने की वजह से शेयर मार्केट में इसका नेगेटिव असर देखने के लिए मिल रहा है। शेयर पिछले 1 महीने में 6.67 फीसदी गिर चुका है। हालांकि इसकी पूरी संभावना है कि लॉन्ग टर्म में जियो की ये प्लानिंग कारगर हो सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: