भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह के कारोबार में शानदार बढ़त बनाने के बाद दोपहर होते-होते बाजार में बिकवाली का दबाव हावी हो गया। सेंसेक्स अपनी शुरुआती बढ़त खोकर दिन के उच्च स्तर से करीब 800 अंक नीचे गिर गया, वहीं निफ्टी भी 24,200 के महत्वपूर्ण स्तर के आसपास संघर्ष करता नजर आया।
सुबह के सत्र में सेंसेक्स 619 अंक उछलकर 78,730 के स्तर पर पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 169 अंक चढ़कर 24,400 के पार निकल गया था। हालांकि, दोपहर 11:50 बजे तक सेंसेक्स 40.90 अंक की मामूली गिरावट के साथ 78,070 पर और निफ्टी 13.05 अंक फिसलकर 24,218 पर कारोबार कर रहा था।
बाजार में गिरावट के 3 मुख्य कारण:
भारी प्रॉफिट बुकिंग:
बुधवार को बाजार में आई बंपर तेजी (सेंसेक्स 1263 अंक और निफ्टी 388 अंक चढ़ा था) के बाद आज निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफा वसूलना बेहतर समझा। शुरुआती उछाल के बाद निवेशकों द्वारा की गई इस बिकवाली ने दोनों इंडेक्स को नीचे खींच लिया।
Auto और FMCG शेयरों में बिकवाली:
मार्केट पर दबाव बनाने में ऑटो और FMCG सेक्टर का बड़ा हाथ रहा। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में Hero MotoCorp और Eicher Motors के शेयर 1% तक टूट गए। वहीं, FMCG सेक्टर में Britannia Industries और Nestle India जैसे बड़े शेयरों में भी गिरावट देखी गई, जिससे बाजार का सेंटिमेंट बिगड़ गया।
24400 का टेक्निकल रेजिस्टेंस :
मार्केट एक्सपर्ट्स ने पहले ही चेतावनी दी थी कि निफ्टी के लिए 24,400 का स्तर एक बड़ी बाधा (Resistance) साबित हो सकता है। आज निफ्टी ने 24,400.95 का हाई बनाया, लेकिन इसी रेजिस्टेंस जोन पर पहुंचते ही बाजार में बिकवाली शुरू हो गई और इंडेक्स वहां टिक नहीं पाया।
कॉर्पोरेट नतीजों का भी दिखा असर
खराब तिमाही नतीजों का असर भी कुछ चुनिंदा शेयरों पर पड़ा। ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता GTPL Hathway और टेलीकॉम फर्म Tejas Networks के शेयरों में क्रमश: 5.5% और 4.5% की गिरावट दर्ज की गई। इन कंपनियों ने घाटा बढ़ने की रिपोर्ट दी थी, जिससे निवेशकों का भरोसा डगमगाया।
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
14 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
16 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
17 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
18 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
20 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
21 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
22 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
22 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines