रिलायंस के रिटेल बिजनेस की कमान ईशा अंबानी के हाथ, मुकेश अंबानी ने कुछ यूं आगे किया बेटी का नाम

isha

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को बेटी ईशा अंबानी को अपने समूह के खुदरा कारोबार के नए नेता के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा कि फर्म ने रिकॉर्ड 2 लाख करोड़ का कारोबार हासिल किया है और एशिया के शीर्ष 10 खुदरा विक्रेताओं में से एक है।

RIL की एक आम बैठक में ईशा के नाम पर मुहर लगा दी गई। इसको उत्तराधिकार योजना के एक और संकेत के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, मुकेश अंबानी ने कंपनी के शेयरहोल्डर्स की 45वीं सालाना आम बैठक (RIL 45th AGM) को संबोधित करने के दौरान अपनी बेटी ईशा अंबानी का परिचय समूह के रिटेल बिजनेस के प्रमुख के तौर पर कराया।

अब छोटे बेटे अनंत को भी मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले आकाश अंबानी को दूरसंचार इकाई, रिलायंस जियो इंफोकॉम के अध्यक्ष का प्रभार दे दिया गया था और अब बेटी को भी दी गई ये बड़ी जिम्मेदारी। बता दें कि आकाश और ईशा जुड़वां भाई-बहन हैं। इनके छोटे भाई हैं अनंत। अब दोनों को जिम्मेदारी के बाद अनंत का भी नंबर लग सकता है। पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत को तेल एवं ऊर्जा कारोबार का जिम्मा सौंप सकते हैं।

क्या बोलीं ईशा?

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45 वीं एजीएम (वार्षिक आम बैठक) में नेता के रूप में पेश किए जाने के बाद, ईशा अंबानी ने व्हाट्सएप का उपयोग करके ऑनलाइन किराना ऑर्डर देने और भुगतान करने पर एक प्रस्तुति दी और कहा कि रिलायंस रिटेल एक एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) कारोबार शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवसाय का उद्देश्य उत्पादों को विकसित करना और वितरित करना और सस्ती कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के साथ हर भारतीय की दैनिक जरूरतों को हल करना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ