---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

जब अपने ‘जिगरी’ के लिए रतन टाटा ने ठुकरा दिया था लंदन का सबसे बड़ा अवॉर्ड, कारण जानकार आप भी करेंगे तारीफ

Ratan Tata Did not Accept UK Award : रतन टाटा का नाम दुनियाभर में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन कंपनी के विकास में लगा दिया। वैसे तो इनसे जुड़े कई किस्से हैं लेकिन यह किस्सा ऐसा है जिसे पढ़कर आप भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकेंगे।

---विज्ञापन---

Ratan Tata Did not Accept UK Award : देश ही नहीं, दुनियाभर के कई बिजनेसमैन के लिए रतन टाटा एक आदर्श हैं। लोगों के दिलों में उनके लिए खास सम्मान है। यह सम्मान तब और बढ़ जाता है जब उनसे जुड़े ऐसे किस्से सामने आ जाते हैं जो दिल का छू जाते हैं। ऐसा ही एक किस्सा ब्रिटेन की ओर से दिए जाने वाले अवॉर्ड से जुड़ा है। इस किस्से को कुछ समय पहले भारतीय बिजनेसमैन, कॉलमनिस्ट और एक्टर सुहेल सेठ ने शेयर किया है।

ब्रिटेन के सबसे बड़े अवॉर्ड का मिला था निमंत्रण

बात 2018 की है। ब्रिटेन के किंग चार्ल्स (तृतीय) की ओर से 6 फरवरी को रतन टाटा को सम्मानित करने के लिए एक प्रोग्राम आयोजित किया जाना था। किंग चार्ल्स (तृतीय) को प्रिंस चार्ल्स के नाम से भी जानते हैं। बकिंघम पैलेस में आयोजित होने वाले इस समारोह में रतन टाटा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना था। रतन टाटा को जब इस अवॉर्ड का निमंत्रण भेजा गया तो उन्होंने इसे स्वीकार भी कर लिया था।

---विज्ञापन---
Ratan Tata

Ratan Tata

इसलिए ठुकरा दिया था अवॉर्ड

सब कुछ सही चल रहा था। रतन टाटा इस समारोह में जाने को भी तैयार थे। सुहेल ने एक वीडियो शेयर करते हुए उसमें बताया कि उन्हें भी इस इवेंट के लिए लंदन जाना था। वह 2 या 3 फरवरी को ही लंदन पहुंच गए थे। जब उनकी फ्लाइट लंदन एयपोर्ट पर उतरी और उन्होंने अपना मोबाइल ऑन किया तो देखा कि उनके फोन में रतन टाटा की 11 मिस कॉल थीं। सुहेल बताते हैं कि इतनी मिस कॉल को देखकर उन्होंने रतन टाटा को कॉल किया। फोन पर रतन टाटा ने सुहेल को बताया कि वह इस अवॉर्ड को लेने नहीं आ सकते क्योंकि उनके डॉग टैंगो और टीटो में से कोई एक बीमार है। रतन टाटा ने कहा कि मैं इसे बीमार छोड़कर अवॉर्ड लेने नहीं आ सकता। सुहेल ने बताया कि उन्होंने रतन टाटा को काफी समझाया और कहा कि यह ब्रिटेन की ओर से दिए जाने वाला खास अवॉर्ड है, लेकिन रतन टाटा नहीं माने। ऐसे में उन्होंने उस समारोह में आना कैंसिल कर दिया जिसमें उन्हें अवॉर्ड दिया जाना था।

किंग ने की तारीफ

सुहेल ने यह बात प्रिंस चार्ल्स को बताई। रतन टाटा का यह कारण जानकर लंदन के शाही परिवार ने उनकी तारीफ की। सुहेल ने बताया कि उनकी यह बात सुनकर प्रिंस चार्ल्स ने कहा, ‘इंसान ऐसा होना चाहिए। रतन टाटा कमाल के इंसान हैं।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Ratan Tata Birthday: रतन टाटा के बेहतरीन विचार, चलाते हैं कौन सी कार, जब हो गया था प्यार….,यहां जानिए सबकुछ

डॉग लवर हैं रतन टाटा

रतन टाटा डॉग लवर हैं। साथ ही वे दूसरे जानवरों के लिए भी काफी प्यार करते हैं। वह सोशल मीडिया पर जानवरों के लिए लिखते भी रहते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसी काफी फोटो हैं जिसमें वह डॉग्स और दूसरे एनिमल के साथ नजर आ रहे हैं। वह स्ट्रीट डॉग्स का भी खास ख्याल रखते हैं। हाल ही में उन्होंने जानवरों के लिए अस्पताल बनवाया है। इसमें डॉग्स, बिल्ली, खरगोश आदि का इलाज होता है। इसे लेकर अमूल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक डूडल शेयर किया था जिसमें रतन टाटा एक डॉग से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: May 03, 2024 11:23 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola