Ratan Tata Birthday biography: भारत के सबसे पड़े उद्योगपति रतन टाटा करोड़ो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार, उनका जीवन और उनका काम ऐसा ही जिससे काफी कुछ सीखा जा सकता है और सफलता की उंचाईयों को छुआ जा सकता है। रतन टाटा आज 86 साल के हो गए। आज उनका 86वां जन्मदिन (Ratan Tata Birthday) है। वे टाटा संस के चेयरमैन हैं। उनका जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था। इतने अमीर होने के बावजूद वे अपना जीवन सादगी के साथ बिताने के लिए जाने जाते हैं। उनका व्यक्तित्व लोगों को बहुत प्रभावित करता है। पद्म विभूषण और पद्म भूषण पुरष्कार से नवाजा जा चुका है। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी पढ़ाई की है।
रतन टाटा के बारे में बहुत सी ऐसी बातें हैं जिन्हें लोग नहीं जानते। इसमें एक खास बात यह है कि रतन टाटा बहुत नॉर्मल कार से ट्रैवेल करना पसंद करते हैं। लैंड रोवर और जगुआर का मालिकाना हक टाटा ग्रुप के पास होने के बाद भी रतन टाटा की यह सादगी सभी को भाती है। एक लाख रुपए की नैनो कार भी उनकी कंपनी ने ही उतारी थी। कुछ लोग तो इसपर हैरान हो जाते हैं। कई बार वे होंडा की सिविक सेडान कार चलाते हुए देखे गए हैं।
रतन टाटा के पिता का नाम जमशेदजी टाटा था और उन्होंने ही टाटा समूह की नींव रखी थी। रतन टाटा अविवाहित हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने एक लड़की से प्यार होने का जिक्र किया था। हालांकि उससे उनकी शादी नहीं हो सकी थी। रतन टाटा परोपकार के कई काम करते हैं। इसके लिए वे करोड़ो रुपये का दान देते हैं।
जब रतन टाटा को मिली जान से मारने की धमकी
रतन टाटा के कुछ विचार ऐसे हैं जो कामयाबी का शिखर छूने में आपकी मदद करेंगे। इसमें अथक परिश्रम करना और सैलरी के बारे में नहीं सोचना, अपनी गलती का दोष किसी और पर न देना और उनसे सीखना, पीछे मुड़कर नहीं देखना, जीवन को ज्यादा गंभीर नहीं बनाना, फैसले को सही साबित करना, लोगों द्वारा फेंके गए पत्थर का इस्तेमाल अपने लिए महल बनाने में कर लेना आदि हैं।