अगर आप भी PM Kisan Scheme का उठाना चाहते हैं लाभ तो 15वीं किस्त के लिए जल्द करें ये काम
Edited By Pankaj Mishra

PM Kisan Scheme
Edited By Pankaj Mishra

PM Kisan Scheme
PM Kisan Scheme 15th Installment: देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार और आर्थिक रूप से संबल बनाने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक है पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan )। पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने दिसंबर 2018 में इस योजना (PM Kisan Scheme) शुरुआत की थी। इस केंद्रीय योजना का मकसद उन किसान परिवारों को वित्तीय सहायता और मदद करना है जिन्हें वास्तविक रुप से सहायते की जरूरत है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना उन किसानों के लिए है जिनके पास सीमित भूमि है।
इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार किसानों को साल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद करती है। अमूमन इस योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, सरकार तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर करती है। अगर आप भी किसान है और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप इसके लिए आज ही आवेदन कर दें।
अन्य योजनाओं की तरह किसान किसान योजना के लिए भी सरकार ने कुछ मानदंह और पात्रता के नियम बनाए हैं। जिसके आधार पर सरकार पात्र किसानों को इसका लाभ देती है। इस योजना के लाभ के लिए छोटे और सीमांत किसान के साथ-साथ भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
और पढ़ें – 7th Pay Commision : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 1 जुलाई से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: