7th Pay Commision : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 1 जुलाई से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

7th Pay Commission : महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में लंबे समय से बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए बहुत ही जरूरी खबर है। इन लोगों का डीए और डीआर में बढ़ोतरी का इंतजार लंबा हो सकता है। दरअसल मीडिया में पहले खबरें आ रही थी कि सरकार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में इसी महीने सितंबर में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।
इसके बाद खबरें आई कि सरकार नवरात्रि पर केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को डीए और डीआर में हाइक गिफ्ट दे सकती है। लेकिन अब खबरें आ रही है कि सरकार को DA-DR Hike में मंजूरी देने में अभी कुछ और समय लग सकता है। हालांकि दिवाली से पहले महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी के ऐलान के पूरे आसार हैं।
फिलहाल सरकार की ओर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के ऐलान की तारीख को लेकर कोई अपडेट नहीं है। लेकिन इतना तय है कि इसमें बढ़ोतरी का ऐलान जब भी हो, बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2023 से ही लागू माना जाएगा और उनको इसका एरियर भी मिलेगा।
सब कुछ ठीक रहा तो केंद्रीय कर्मचारियों को नवंबर महीने में बढ़ी हुई सैलरी मिल सकती है। इसके साथ ही तीन महीने जुलाई, अगस्त और सितंबर का एरियर भी मिल सकता है। हालांकि सरकार की तरफ से इसको लेकर अभी कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है।
आपको बता दें कि श्रम मंत्रालय की ओर से जारी AICPI आंकड़ों के आधार पर सरकार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का फैसला करती है। इस साल महंगई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो मौजूदा महंगाई भत्ता 42 से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। आपको बता दें कि महंगाई भत्ते का गणना कर्मचारियों के मूल वेतन के आधार पर होता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: