PM Kisan Yojna: प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभार्थियों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। इनका पीएम किसानस्मान निधिय योजना की 13वीं किस्त का इंतजार इसी महीने यानी दिसंबर में ही खत्म हो सकता है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक सरकार किसानों के खातों में पीएम किसान की 13वीं दिसंबर महीने के आखिर में डाल सकती है। हालांकि, अभि इसका आधिकारिक ऐलान नहीं की गयी है।

आपको बता दें कि देशभर के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार कई योजनाए चला रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। प्रधानमंत्री मोदी खुद इस योजना पर नजर रखते हैं और कई बार इस योजना की तारीफ भी कर चुके हैं।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है पीएम किसान योजना

इस योजना के लोकर पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है। ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा। मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं।’

दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये दी जाती है। इस योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, सरकार तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर करती है। इस हिसाब से अगले महीने लाभार्थी किसानों के खाते में पीएम किसान की 13वीं किस्त आ सकती है।

पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी है जरूरी

आपको बात दें इस योजना के नियमों बदलाव करते हुए सरकार ने उलाभार्थियों खातों का Know-your-Customer (KYC) से ना जुड़ा होना अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों का केवाईसी नहीं हुआ था उनके खाते में 12वीं किस्त का पैसा नहीं आया है। यदि आपने भी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द करवा लें, वरना आपके खाते में 13वीं किस्त का भी पैसा नहीं आएगा।

ऐसे करें E-KYC

  • पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के दाईं ओर ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  • अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
  • इसके बाद ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
  • बस, ऐसे ही ई-केवाईसी किया जाता है।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ