PM Awas Yojana Update: योजना का उठाना है फायदा तो पहले करवाएं रजिस्ट्री, डिटेल्स में जानिए स्कीम
PM Awas Yojana Update: अगर आप भी पीएम आवास योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं तो इससे जुड़े अपडेट के बारे में जरूर जान लें।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

PM Awas Yojana Update: सरकार द्वारा ज्यादातर योजनाओं को गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए शुरू किया जाता है। इन योजनाओं की मदद से लोगों की आर्थिक मदद हो सकती है। इसके अलावा कुछ योजनाएं ऐसी भी हैं जिनसे लोगों की जरूरतें पूरी हो सकती हैं, जैसे- फ्री या सस्ता राशन, पेंशन, हेल्थ टेस्ट, बीमा आदि। इसी तरह की एक सुविधा देने वाली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना भी है जिसमें उन लोगों की मदद की जाती है जिनके पास कच्चे मकान है और वो उसे पक्का बनवा सकते हैं।
अगर आप भी इस योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं तो आपको इससे जुड़े अपडेट के बारे में जरूर जान लेना चाहिए, वरना आपका आवेदन रद्द हो सकता है। आइए प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाने के बारे में क्या आप भी सोच रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए ये जान लेना जरूरी है कि अब बिना जमीन रजिस्ट्री के योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसका मतलब ये हुआ कि अगर आप पीएम आवास योजना का फायदा पाने के लिए आवेदन करने वाले हैं तो पहले अपनी जमीन की रजिस्ट्री जरूर करवाएं।
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आप योजना के लिए एलिजिबल है या नहीं। वरना बाद में आपकी सारी मेहनत खराब हो जाएगी और आपका आवेदन रद्द हो जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana Eligibility) के तहत लाभार्थियों की एक लिस्ट जारी की जाती है, जिसके बाद एप्लीकेशन की जांच होती है। इसके बाद ही लाभार्थियों को पैसे आवंटित किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Life Certificate अभी तक नहीं किया सबमिट? पेंशनभोगी डिजिटली कर लें काम
इस आवेदन पत्र को आपको जरूरी दस्तावेजों के साथ नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जाना होगा। आप चाहें तो किसी वित्तीय संस्थान में भी प्रधानमंत्री आवास योजना का आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
वीडियो में जानिए PM Awas Scheme Garamin की डिटेल्स
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: