---विज्ञापन---

बिजनेस

Petrol Price Today: क‍ितना घटा या बढ़ा आज पेट्रोल का भाव, जानें 9 मार्च को आपके शहर का रेट

Petrol Price Today: अगर आप कार बाइक या स्‍कूटर से सफर करते हैं और आज ऑफ‍िस जाने से पहले अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने का आपका प्‍लान है तो सबसे पहले आपको ये पता कर लेना चाह‍िए क‍ि आज पेट्रोल डीजल के भाव में क‍ितना अंतर आया है.

Petrol Diesel Price Today: मिडिल ईस्ट (Middle East) में जारी भीषण युद्ध और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए 12% के जबरदस्त उछाल आया है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड और WTI क्रूड $90 प्रति बैरल के पार जा चुके हैं. ऐसी स्थिति में आमतौर पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ जाते हैं, लेकिन भारत सरकार की तेल सुरक्षा रणनीति ने फिलहाल कीमतों को काबू में रखा है.

भारत सरकार और सरकारी तेल कंपनियों ने आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालने का फैसला क‍िया है. सरकारी सूत्रों के हवाले से श‍न‍िवार को ही यह साफ कर दिया गया था कि देश में तेल का पर्याप्त भंडार है और फिलहाल कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी. आइए जानते हैं आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का ताजा भाव क्या है.

---विज्ञापन---

पेट्रोल डीजल की कीमत

क्यों नहीं बढ़ रहे दाम?
शन‍िवार को सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया कि भारत ने अपनी रणनीति बदलते हुए हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर निर्भरता कम कर दी है. भारत अब अपनी जरूरत का 70% तेल उन रास्तों से मंगा रहा है जो युद्ध क्षेत्र से बाहर हैं. इसके अलावा देश के पास तेल का पर्याप्त स्टॉक पोजीशन है, जिससे अगले कुछ हफ्तों तक कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिलेगी.

विपक्ष के आरोपों पर सफाई
हाल ही में LPG (रसोई गैस) की कीमतों को लेकर जो अफवाहें उड़ी थीं, सरकार ने उन्हें पूरी तरह निराधार बताया है. सरकार का कहना है कि उनका आश्वासन पेट्रोल और डीजल के लिए था और आज भी वे अपनी बात पर कायम हैं कि कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी.

---विज्ञापन---

पैनिक न करें, टैंक फुल रखें!
फिलहाल तेल की कोई कमी नहीं है और न ही दाम बढ़ने वाले हैं. इसलिए पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लगाने या पैनिक होने की जरूरत नहीं है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय हालात नाजुक हैं, इसलिए समझदारी इसी में है कि अपनी यात्राओं को बेहतर तरीके से प्लान करें.

First published on: Mar 09, 2026 08:11 AM

End of Article

About the Author

Vandana Bharti

BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 में बतौर DNE नई शुरुआत करने से पहले मैं, News18 में कॉन्‍ट्रीब्‍यूटर रही. DU के खालसा कॉलेज और YMCA (2005-06) से पढ़ाई करने के बाद मैंने साल 2007 में दैन‍िक जागरण अखबार (फीचर) से अपने कर‍ियर की शुरुआत की. फ‍िर देशबंधु (ब‍िजनेस पेज), ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार (ब‍िजनेस पेज), Aaj Tak ड‍िजिटल (कर‍ियर), News18 ड‍िज‍िटल (कर‍ियर), India.com (कर‍ियर और लाइफस्‍टाइल), Zee News ड‍िज‍िटल (लाइफस्‍टाइल और कर‍ियर) आद‍ि में काम कर चुकी हूं.

Read More

Vandana Bharti

BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 में बतौर DNE नई शुरुआत करने से पहले मैं, News18 में कॉन्‍ट्रीब्‍यूटर रही. DU के खालसा कॉलेज और YMCA (2005-06) से पढ़ाई करने के बाद मैंने साल 2007 में दैन‍िक जागरण अखबार (फीचर) से अपने कर‍ियर की शुरुआत की. फ‍िर देशबंधु (ब‍िजनेस पेज), ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार (ब‍िजनेस पेज), Aaj Tak ड‍िजिटल (कर‍ियर), News18 ड‍िज‍िटल (कर‍ियर), India.com (कर‍ियर और लाइफस्‍टाइल), Zee News ड‍िज‍िटल (लाइफस्‍टाइल और कर‍ियर) आद‍ि में काम कर चुकी हूं.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola