Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Petrol, Diesel Prices Today: तेजी से बढ़ रही कच्‍चे तेल की कीमतें; जानें आपके शहर में क्‍या है आज पेट्रोल डीजल का भाव

आज 3 मार्च 2026 को वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद, भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों (Retail Prices) में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है. अधिकांश शहरों में दाम स्थिर बने हुए हैं, हालांकि कुछ राज्यों में स्थानीय टैक्स के कारण मामूली उतार-चढ़ाव हुआ है.

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Mar 3, 2026 11:48
आज पेट्रोल डीजल की कीमत क‍ितनी है

Petrol, Diesel Prices Announced Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई 9-10% की तेजी ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है. लेकिन राहत की बात यह है कि भारतीय तेल कंपनियों ने आज 3 मार्च को घरेलू कीमतों में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं की है. आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा क‍ि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) $80 प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है, फिर भी भारत में दाम न बढ़ने के पीछे क्‍या कारण है?

Strait of Hormuz में तनाव: $100 के पार जा सकता है कच्चा तेल, क्‍या भारत ने तलाशे नए विकल्प?

---विज्ञापन---

तेल विपणन कंपनियों जैसे क‍ि HPCL, BPCL, IOCL ने पिछले कुछ महीनों में अच्छा मुनाफा कमाया है, जिससे वे फिलहाल कीमतों में बढ़ोत्तरी को सोख (Absorb) रही हैं. दूसरी ओर सरकार फिलहाल महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए टैक्स कटौती या कंपनियों को दाम न बढ़ाने का सुझाव दे सकती है. वहीं भारत अपने पुराने स्टॉक और रणनीतिक भंडार का इस्तेमाल कर तत्काल कीमतों को बढ़ने से रोक रहा है. ल‍िहाजा, भारत में पेट्रोल डीजल के दाम पर अभी फ‍िलहाल कोई असर नहीं द‍िख रहा है.

Gold Rate Today: सोने में रिकॉर्डतोड़ तेजी! युद्ध की आहट से भाव ₹1.70 लाख के पार

---विज्ञापन---

क्‍या है आज पेट्रोल डीजल के भाव

क्या आगे बढ़ेंगे दाम?
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईरान-इजरायल संकट और गहराता है और कच्चा तेल $90 के पार जाता है, तो तेल कंपनियां इस बोझ को ज्यादा समय तक नहीं उठा पाएंगी. ऐसे में आने वाले हफ्तों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 से 5 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

आज के लिए क्या है अपडेट?
राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मामूली 10 से 50 पैसे का बदलाव देखने को मिला है, जो मुख्य रूप से ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और स्थानीय वैट (VAT) के कारण है. बड़े महानगरों में कीमतें फिलहाल कल वाली ही बनी हुई हैं. फिलहाल पैनिक की जरूरत नहीं है, तेल की कीमतें आज स्थिर हैं. लेकिन वैश्विक अनिश्चितता को देखते हुए आने वाले दिनों में सतर्क रहना जरूरी है.

First published on: Mar 03, 2026 11:46 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.