Job Scam: पार्ट टाइम जॉब के नाम पर स्कैमर्स लूट रहे हैं पैसे, भूल कर भी न करें ये गलतियां

Part-Time Job Scam: जॉब के नाम पर लगातार स्कैम सामने आ रहे हैं। ऐसे में कुछ तरीके हैं, जिससे आप खुद को इस तरह के स्कैम से सिक्योर सकते हैं।

JOB SCAM

JOB SCAM

Part-Time Job Scam: बीते कुछ महीनों में कई बड़ी और छोटी कंपनियों ने अपने सैकड़ों कर्मचारियों को कॉस्ट कंटिग या ले ऑफ के नाम पर निकाल दिया है। इसमें आईटी, मीडिया और कई प्राइवेट सेक्टर शामिल हैं। ऐसे में लोगों बीच जॉब सर्च एक अहम मुद्दा बन गया है। लोग सभी जॉब प्लेटफॉर्म जैसे लिंक्डइन, नौकरी डॉट काम और साइन पर हाइपर एक्टिव हो गए हैं। कभी-कभी हमारी जल्दीबाजी हमें बड़े झमेले में फंसा देती है। ऐसे में  नए जॉब की सर्च हमें कुछ ऐसे ऑप्शन पर ले जाते हैं , जो स्कैमर्स के ऑनलाइन स्कैम जाल हो सकते हैं।

अक्सर हम लिंक्डइन पर कई ऐसी पोस्ट देखते हैं, जिसमें हायरिंग के साथ पोजिशन, पार्ट टाइम और फुल टाइम जॉब ऑप्शन और एक अच्छी-खासी सैलरी ऑफर की जाती है। इसके बाद वे आपको वॉट्सऐप नंबर पर कनेक्ट होने के लिए कहते हैं। इसमें अक्सर लंबे समय से खाली बैठे लोग , हाउसवाइफ या कॉलेज जाने वाले बच्चे फंस जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें और सुरक्षित रहें। यहां हम आपको इसके बारे में बताएंगे।

कैसे होते हैं स्कैम?

  • एक बार जब स्कैमर्स आपसे वॉटसऐप के जरिए कनेक्ट कर लेते हैं तो ऑडियो और वीडियो के जरिए जॉब के बारे में जानकारी देते हैं।
  • अगर आप इनके झांसे में आ जाते हैं तो ये आपसे ट्रेनिंग, टूल या रजिस्ट्रेशन के नाम पर आपसे पैसे की मांग करते हैं।
  • इस स्कैम में आपको अच्छी सैलरी के साथ वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन दिया जाता है, जो किसी को भी लुभाने के लिए काफी है।
  • एक बार जब आप पैसे दे देते हैं तो वे ये आपको ब्लॉक कर देते हैं।

कैसे करें पहचान?

यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इस तरह के स्कैम से सुरक्षित रख सकते हैं।

  • अब कोई आपसे जॉब की ट्रेनिंग, रजिस्ट्रेशन या टूल के नाम पर पैसे मांगते हैं तो ये स्कैमर्स हो सकते हैं। एक बार जब आप इन्हें पैसा दे देते हैं तो वे गायब हो जाते हैं।
  • इसके साथ ही चेक कैशिंग स्कैम भी तेजी में है, जिसमें आपको एक फेक चेक मिलता है, जिसे आपको जमा करने को कहा जाता है। जब चेक वाउंस होता है तो आप इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार हो जाते हैं।
  • रीशिपिंग स्कैम में आपको किसी पार्सल को रिसीव करने और इसे आगे फॉरवर्ड करने को कहा जाता है। इस पार्सल में चोरी का समान हो सकता है, जिससे आप कानूनी दावपेंच में पड़ सकते हैं।
  • डेटा एंट्री और टाइपिंग जॉब्स के नाम पर भी तेजी से स्कैम हो रहे हैं। इसमें आपसे ट्रेनिंग फीस के नाम पर पैसे या पर्सनल डेटा मांगा जाता है। इससे आपका डेटा चोरी दो सकता है।
  • इसके अलावा लगातार आ रहे भर्ती के लिए फर्जी कॉल, इमेल – जिसमें व्याकरण की गलतियां हो, फेक वेबसाइट से आप फेक जॉब की पहचान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें –IRCTC करा रहा है सस्ते में दक्षिण भारत के मंदिरों के दर्शन, खाने से लेकर रहने की भी मिलेगी सुविधा

कैसे रहें सुरक्षित ?

  • किसी भी एम्प्लॉयर से नौकरी लेने से पहले इसके फोन नंबर, फिजिकल एड्रेस और ऑफिशियल वेबसाइट की जांच करें।
  • अगर आपको काम के लिए  बहुत ज्यादा सैलरी ऑफर की जा रही है तो हो सकता है कि यह एक स्कैम हो।
  • कोई भी कंपनी नौकरी देने के लिए कोई फीस नहीं लेती है, ऐसे में अगर आपसे कोई ऐसी मांग कर रहा है तो वह स्कैम हो सकता है।
  • प्रोफशनल मेल या कॉल के बजाय अगर आपको वॉट्सऐप मैसेज या ऐसे मेल आएं, जिसमें गलतियां हो या सही से फ्रेम न किया गया हो तो वह स्कैम हो सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ