IRCTC करा रहा है सस्ते में दक्षिण भारत के मंदिरों के दर्शन, खाने से लेकर रहने की भी मिलेगी सुविधा

IRCTC Tour Package: अगर आप भी दक्षिण भारत के मंदिरों के दर्शन का प्लान बना रहे हैं तो रेलवे आपके लिए बढ़िया मौका लाया है। आईआरसीटीसी ने अपना एक टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज में रामेश्वरम सहित कई जगहों के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

IRCTC

IRCTC Tour Package: देश के हर कोने में एक से एक प्रसिद्ध मंदिर मौजूद हैं। लोगों की भी इन मंदिरों से खास आस्था जुड़ी हुई है। अगर आप भी दक्षिण भारत या तेलंगाना में रहते हैं और अपने परिवार के साथ दक्षिण भारत के मंदिरों में दर्शन का प्लान बना रहे हैं तो एकबार रेलवे के इस पैकेज के बारे में जरूर जान लें। इस पैकेज में आप कम बजट के अंदर-अंदर साउथ इंडिया के लगभग हर मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इस पैकेज का नाम दिव्य दक्षिण यात्रा विद ज्योतिर्लिंग है। इस टूर पैकेज में रहने से लेकर खाने-पीने का भी पूरा बंदोबस्त किया गया है। आइए जानते हैं IRCTC के पैकेज के बारे में सब कुछ।

विज्ञापन

8 रातें और 9 दिनों की रहेगी यात्रा

इस टूर पैकेज में 8 रातें और 9 दिनों का सफर शामिल हैं। यात्रा 6 नवंबर से शुरू होगी। इस पैकेज से आप 7 धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे- तिरुवन्नामलाई, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम, त्रिची और तंजावुर। इस यात्रा की शुरुआत तेलंगाना के सिकंदराबाद से होगी। पैकेज में आपको पूरे 9 दिनों तक सुबह का नाश्ता, लंच और डिनर तीनों की सुविधा भी मिलेगी। पैकेज की सभी जानकारियों के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

विज्ञापन

कहां-कहां घूम सकते हैं?

रेलवे पैकेज में कई महत्वपूर्ण मंदिर शामिल हैं, जहां आप दर्शन कर सकेंगे। ये स्थल हैं-
तिरुवन्नामलाई, अरुणाचलम मंदिर, रामेश्वरम, रामनाथस्वामी मंदिर, मदुरै का मीनाक्षी अम्मन मंदिर, कन्याकुमारी के रॉक मेमोरियल और कुमारी अम्मन मंदिर के साथ-साथ, त्रिवेन्द्रम के श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर, त्रिची के श्री रंगनाथस्वामी मंदिर और तंजावुर के बृहदेश्वर मंदिर जा सकेंगे।

विज्ञापन

कितना होगा किराया?

IRCTC के इस टूर पैकेज के कीमत की बात करें तो इसके लिए रेलवे आपसे अलग-अलग चार्ज कर रहा है, जिसमें इकॉनमी का 14, 250 रुपये प्रति व्यक्ति किराया है।  इकॉनमी में बच्चों का किराया 13,250 रुपये होगा। स्टैंडर्ड में (Standard 3AC) का 21,900 रुपये प्रति व्यक्ति और बच्चों का 20,700 रुपये है। वहीं, कम्फर्ट का Comfort (2AC) में प्रति व्यक्ति 28,450 रुपये और बच्चों का 27,010 रुपये तक किराया होगा।

विज्ञापन

अन्य जरूरी जानकारी

IRCTC के इस टूर पैकेज के बारे में और जानने के लिए आप इनकी आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in से जानकारी ले सकते हैं। वेबसाइट के अलावा 9717641764 और 9717648888 नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ