PAN Card में अब किसी भी गलती को घर बैठे सही करवाना हुआ आसान! जानें Step By Step प्रोसेस

PAN Card Update: आधार कार्ड में जिस तरह से नाम, जन्मतिथि जैसी गलतियों को सही करवाया जा सकता है, ठीक वैसे ही पैन कार्ड की गलती भी आप घर बैठे सही करा सकते हैं।

pan card Changes Or Correction process

पैन कार्ड

विज्ञापन
Advertisment

अगर आपके पैन कार्ड में आपका नाम, डेट ऑफ बर्थ समेत अन्य कोई गलती है तो इसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए। हालांकि, पैन कार्ड की गलतियों को सही करवाने के लिए आपको कहीं भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे आसानी से अपने पैन कार्ड की गलतियों को सही करा सकते हैं, आइए आपको पैन कार्ड की गलती को सही करवाने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताते हैं।

How to Do Changes Or Correction in PAN Card?

STEP-1 पैन कार्ड में किसी तरह की गलती होने पर आप ऑनलाइन पोर्टल की मदद से सही करा सकते हैं। इसके लिए आपको NSDL के ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा। आप इस लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन (Online PAN application) तक पहुंच सकते हैं। यहां पर आपको एप्लीकेशन टाइप में दो ऑप्शन शो होंगे जिनमें से एक चेंज/करेक्शन पैन डाटा का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक कर लें।

STEP-2 अब आपको कैटेगरी के साथ कुछ जानकारी को भरना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड एंटर करें और फिर फॉर्म को पढ़ने के बाद सबमिट कर दें। इस तरह से आपकी रिक्वेस्ट रजिस्टर हो जाएगी और आपके ईमेल आईडी पर विभाग की तरफ से टोकन नंबर और लिंक भेजा जाएगा।

विज्ञापन

STEP-3 आपके मेल आईडी पर जो लिंक आएगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद पैन कार्ड को अपडेट करने के लिए एक पेज ओपन हो जाएगा। यहां पर आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी जिन्हें भरने के बाद आपको नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना होगा। यहां पर कुछ दस्तावेज मांगे जाएंगे जिनकी सॉफ्ट कॉपी को आपको अपलोड करके पेमेंट प्रोसेस के लिए आगे बढ़ना होगा।

विज्ञापन

STEP-4 पेमेंट करने के बाद एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप दी जाएगी जिसे आपको संभालकर रखना होगा। पूरे प्रोसेस को अपनाने के बाद आपको कुछ मांगी गई जरूरी जानकारियों को एनएसडीएल ई-गवर्नेंस के पत्ते पर डाक के जरिए भेजना होगा। इसके बाद आपकी जानकारी को वेरीफाई किया जाएगा और फिर सब कुछ सही होने की पुष्टि के बाद आपके पास अपडेट पैन कार्ड भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ