Trains Cancelled: दिल्ली होकर जाने वाली 21 ट्रेनें रद्द, कई रूट बदले; 17 और 18 मार्च को सफर से पहले जरूर चेक करें लिस्ट

सफर की योजना बनाई है, तो जरा ठहरिए। दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से एक बड़ा झटका है। एक नए पुल के निर्माण के कारण 17 और 18 मार्च को दिल्ली से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कई गाड़ियां रद्द हैं, तो कई ट्रेनों के रूट तक बदल दिए गए हैं। जानिए कौन सी ट्रेनें नहीं चलेंगी और किन ट्रेनों के स्टॉपेज में हुआ है बदलाव, ताकि आप स्टेशन पर भटकने से बच सकें।

train cancelled (2)
विज्ञापन

नई दिल्ली: यदि आप आने वाले दो दिनों में दिल्ली के रास्ते ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने दिल्ली-दिल्ली शाहदरा जंक्शन के बीच एक नए पुल के निर्माण और पुराने पुल (नंबर 249) को हटाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के काम का फैसला किया है। इस कारण 17 और 18 मार्च को रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहेगा।

रेलवे ने कुल 21 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है, जबकि कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है या उन्हें आंशिक रूप से निरस्त किया गया है।

विज्ञापन

पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें (Cancelled Trains)

रेलवे के अनुसार, तकनीकी ब्लॉक के चलते निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी:

17 मार्च को रद्द: ट्रेन नंबर 64082, 64051, 64029 और 64028।

18 मार्च को रद्द: ट्रेन नंबर 54308, 64091, 64090, 64020, 74021, 74024, 64437, 64402, 64411, 64408, 64417, 64414, 64423, 64025, 64024, 64439, 64406।

विज्ञापन

आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें (Partially Cancelled)
कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशन से न चलकर बीच के स्टेशनों से चलेंगी:

ट्रेन 64023 (18 मार्च): दिल्ली से शामली के बीच रद्द, शामली से ही शुरू होगी।

विज्ञापन

ट्रेन 64152 और 64104 (18 मार्च): दिल्ली और गाजियाबाद के बीच रद्द, ये अब गाजियाबाद जंक्शन से चलेंगी।

इन ट्रेनों का बदला रूट (Diverted Trains)
काम के चलते कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग (Tilak Bridge – Sahibabad Route) से चलाया जाएगा। इसमें Sabarmati–Sultanpur Jn (20939), Delhi–Kamakhya Jn (15657), Kalka–Howrah (12312), और Delhi–Tanakpur (12036) समेत कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन

बता दें क‍ि इनमें से कई ट्रेनें दिल्ली, शाहदरा या विवेक विहार जैसे स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी, इसलिए यात्री अपनी ट्रेन का बदला हुआ रूट और स्टॉपेज पहले ही चेक कर लें।

रेलवे की सलाह
उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा से पहले ‘NTES’ (National Train Enquiry System) ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन की वर्तमान स्थिति (Live Status) जरूर देख लें। बेहतर होगा कि स्टेशन निकलने से पहले हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी संपर्क कर लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ