Mukhyamantri Nagar Srajan Yojana: ग्रामीण इलाकों से अलग होकर शहरों में विलय हुए क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ा खबर, मिलेगी ये सुविधा

yogi

लखनऊ: यू.पी. सरकार उन सभी क्षेत्रों में शहरी सुविधाएं प्रदान करने की दृष्टि से एक नई योजना शुरू करेगी, जो हाल ही में ग्रामीण इलाकों से अलग होकर शहरों में विलय हो गए हैं। बुधवार को यहां एक बैठक करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नई योजना को ‘मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना’ नाम दिया गया है और ग्रामीण क्षेत्रों से बाहर हुए सभी नए स्थानीय शहरी निकायों में इसे लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य के एकीकृत विकास में शहरीकरण का एक महत्वपूर्ण मौल है। उन्होंने कहा, ‘हाल ही में, कई शहरों की भौगोलिक सीमाओं का विस्तार किया गया है, यहां तक कि कुछ नए स्थानीय शहरी निकाय भी स्थापित किए गए हैं। सभी नए क्षेत्रों में भी शहरी सुविधाएं प्रदान करने की तत्काल आवश्यकता है।’

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से इन क्षेत्रों में नई योजना लागू करने को कहते हुए सीवरेज, पेयजल, पार्किंग, चौराहों के सौंदर्यीकरण और सड़क निर्माण से जुड़े कार्यों पर ध्यान देने को कहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ