वैसे अपना घर बनाना आसान नहीं है. बहुत से लोग इस सपने को हकीकत में नहीं बदल पाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह है घर की कीमत. ऐसे में मोदी सरकार की एक योजना आपका ये सपना साकार कर सकती है . खासकर मध्यम और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के ये योजना बेहद मददगार साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें : कोई नहीं बताएगा अमीर बनने का ये तरीका, हर दिन 200 रुपये लगाकर बनाएं 20 लाख रुपये
घर खरीदने के लिए ज्यादातर लोग होम लोन लेते हैं और लंबे समय तक महंगे ब्याज पर ईएमआई चुकाते हैं. यही वजह है कि बहुत से पहले घर खरीदने की आस छोड़ देते हैं. ऐसे लोगों के लिए मोदी सरकार की पीएम आवास योजना राहत लेकर आई है.
दरअसल, पिछले साल 2024 में केंद्र सरकार ने आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 को मंजूरी दी थी. इस योजना के तहत मध्यम वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और निम्न आय वर्ग के लोगों को पहला घर खरीदने पर ब्याज में सब्सिडी मिलेगी.
Gold Silver Rates Today: भरभरा कर गिरे सोने-चांदी के दाम, जानें कितना है आज का भाव?
इस बात को आसान शब्दों में समझें तो इस योजना के तहत इन सभी श्रेणी के लोगों को घर लेने के लिए कम ब्याज पर होम लोन मिलेगा. स्वभाविक तौर पर ईएमआई भी कम आएगी.
इतनी रकम वाले लोन पर ही मिलेगी सब्सिडी:
PMAY-U 2.0 के तहत ये ब्याज सब्सिडी सिर्फ 35 लाख की कीमत वाले घर पर ही लागू होगी. आपके लोन की रकम 25 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए. लोन का टेन्योर अगर 12 साल तक है तो 8 लाख रुपये के लोन पर 4 फीसदी की ब्याज सब्सिडी मिलेगी.
किसे मिलेगा लाभ :
मध्यम वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और निम्न आय वर्ग के लोग, जिनकी आय सालाना 9 लाख रुपये से कम है, वो इसका लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा इस योजना का लाभ तभी मिलेगा, जब आवेदन करने वाला का देश में कहीं भी घर नहीं होगा.
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
7 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
10 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
11 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
13 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
16 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
19 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
19 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
22 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
23 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines