Gold Silver Rates Today: भरभरा कर गिरे सोने-चांदी के दाम, जानें क‍ितना है आज का भाव?

Gold Silver Prices Today, 24 November: सप्‍ताह की शुरुआत होने के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में भारी ग‍िरावट देखने को म‍िल रहा है. जान‍िये आज कि ताजा ग‍िरावट के बाद आपके शहर में सोने और चांदी का आज क्‍या भाव है?

gold rate today (11)

Gold Silver Prices Today: अगर आज आप सोने-चांदी के गहने खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आज इस काम के ल‍िए बि‍ल्‍कुल सही समय हो सकता है. क्‍योंक‍ि सोने और चांदी के भाव में आज 24 नवंबर को जोरदार ग‍िरावट दर्ज की गई है. एक सप्‍ताह का व‍िश्‍लेषण करें तो सोने का दाम आज तक 1600 रुपये से ज्‍यादा ग‍िर गया है. इस ग‍िरावट के बाद 10 ग्राम सोने की कीमत आज 1,23,150 रुपये हो गई है. वहीं चांदी के दाम में भी ग‍िरावट दर्ज की गई है, ज‍िसके बाद एक क‍िलो चांदी की कीमत 151000 रुपये हो गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें क‍ि एक हफ्ते पहले 10 ग्राम 24 कैरट सोने की कीमत 1,24,794 रुपये थी, जो अब 1,23,146 रुपये है. यानी एक सप्‍ताह के भीतर सोने के दाम में 1648 रुपये की गिरावट आई है.

वहीं 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 2,500 रुपये के आसपास कम हुई है. अभी 10 ग्राम 22 कैरट सोने का भाव 1,12,802 रुपये है, जो पहले 1,14,311 रुपये था. 18 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो ये प्रत‍ि 10 ग्राम 92,360 रुपये पर आ गया है. जो पहले 93,596 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम था. यानी 18 कैरट सोने के भाव में करीब 1,200 रुपये की कमी आई है.

विज्ञापन

इसी बीच चांदी ने भी गोता लगाया है. चांदी ने एक सप्‍ताह के भीतर 8238 रुपये की ग‍िरावट देखी है. 1,59,367 रुपये प्रति किलो पर पहुंची चांदी आज 1,51,129 रुपये प्रति किलो हो गई है.

विज्ञापन

आगे ग‍िरेगा या चढ़ेगा सोने-चांदी का भाव?
सोना चांदी के भाव में तेजी आएगी या नरमी, ये इस बात पर न‍िर्भर करता है क‍ि डॉलर के मुकाबले रुपये की स्‍थ‍ित‍ि कैसी रहती है. इसके अलावा वैश्‍व‍िक शांति‍ कैसी रहती है, यह फैक्‍टर भी प्रभाव‍ित करता है. फ‍िलहाल सोने और चांदी की कीमतों पर बहुत म‍िश्र‍ित असर हो रहा है, इसल‍िए कभी सोने की कीमत ग‍िर रही है तो कभी तेज हो जाती है. आने वाले कुछ समय तक ये जारी रहने वाला है. हालांक‍ि एक्‍सपर्ट मानते हैं क‍ि सोना 1.24 लाख के आसपास बना रहेगा. इसके 1.20 लाख से नीचे जाने की संभावना न के बराबर है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ