Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Maiya Samman Yojana: झारखंड में हर महिला को मिल सकते हैं 12000 रुपये; जानें एलिजिबिलिटी और आवेदन प्रक्रिया

Maiya Samman Yojana: अगर आप झारखंड में रहती हैं और एक महिला हैं तो सरकार की ओर से 12000 रुपये तक प्राप्त कर सकते हैं। मंईया सम्मान योजना के तहत हर महीने 1000 रुपये दिए जाते हैं। आइए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 24, 2025 11:08
jharkhand mukhyamantri maiya samman yojana | jharkhand mukhyamantri yojana | jharkhand | mukhyamantri maiya samman | jharkhand yojana
मंईया सम्मान योजना (Image Credit- News24)

Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana: भारत में महिलाओं को आर्थिक सहायता के लिए तमाम तरह की योजनाओं का लाभ दिया जाता है। केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकार की ओर से भी तमाम योजनाएं दी जाती है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की सहायता की जा सके। ठीक ऐसी ही योजना झारखंड में महिलाओं के लिए उपलब्ध हैं और इसके तहत 12,000 रुपये तक का लाभ दिया जाता है। योजना में आने वाली महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता मिलती है। झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना क्या है? इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है? मंईया सम्मान योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है? आइए इन सभी सवालों का जवाब जानते हैं।

झारखंड में मंईया योजना क्या है?

झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना को मंईया सम्मान योजना के नाम से जाना जाता है। इस योजना को सरकार द्वारा चलाया जाता है और इस योजना में आने वाली महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की राशि दी जाती है। इसके तहत सालाना 12 हजार रुपये दिए जाते हैं।

---विज्ञापन---

Maiya Samman Yojana Eligibility

  1. आवेदक महिला होनी चाहिए।
  2. आवेदक झारखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  3. आवेदक की आयु 21-49 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  4. आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  5. राज्य अंत्योदय अन्न योजना के तहत आवेदक महिला का परिवार होना चाहिए।

Jharkhand Maiya Samman Yojana Documents

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सेल्फ डिक्लेरेशन लेटर

Maiya Samman Yojana Apply Process

Step 1:- नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या खंड विकास अधिकारी/अंचल अधिकारी के कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र फॉर्म लें। फॉर्म को भरने के बाद वहां जमा करा दें। चाहें तो इस लिंक पर क्लिक करके भी फॉर्म डाउनलोड (Maiya Samman Scheme Form) कर सकते हैं।

Step 2:- आवेदन पत्र में सभी जानकारियों को भर दें और साथ में जरूरी दस्तावेज भी लगा दें। इसके साथ स्वयं सत्यापित भी जरूर लगाएं।

---विज्ञापन---

Step 3: फॉर्म को भरकर जमा करना होगा। शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग-अलग कार्यालय में फॉर्म जमा होता है।

  • ग्रामीण क्षेत्र: नजदीकी प्रज्ञा केंद्र या प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में फॉर्म जमा करें।
  • शहरी क्षेत्र: अंचल अधिकारी के कार्यालय में जाकर फॉर्म जमा करना होगा।

Step 4: फॉर्म को जमा करने के बाद रसीद मांग लें। सुनिश्चित करें कि रसीद में जरूरी जानकारी जैसे- आवेदन जमा तारीख, समय और एक विशिष्ट पहचान संख्या शामिल हो।

ये भी पढ़ें- PAN Card Loan: पैन कार्ड से कैसे मिलेंगे 5 लाख रुपये, जानें पर्सनल लोन के लिए अप्लाई प्रोसेस और एलिजिबिलिटी

सीधे बैंक खाते में जमा होते हैं पैसे

My Scheme की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करना है। राज्य की महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा देना है। हर महीने की 15 तारीख तक 1000 रुपये का भुगतान सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में होता है। सालाना 12,000 रुपये तक राशि दी जाती है। योजना के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लिंक (Jharkhand Scheme for Women) पर क्लिक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- RD vs FD: रिकरिंग डिपॉजिट या फिक्स्ड डिपॉजिट, कहां निवेश पर ज्यादा मुनाफा? जानिए

First published on: Jun 24, 2025 11:06 AM

संबंधित खबरें