हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LPG Gas Price: इन लोगों को 300 रुपये कम दाम पर म‍िल रहा गैस स‍िलेंडर, आप चूक तो नहीं रहे?

LPG Cylinder Price: 2016 में शुरू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY)का मकसद गरीब परिवारों, खासकर ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को साफ फ्यूल देना था, ताकि वे स्मोक-फ्री ज‍िंदगी जी सकें.

विज्ञापन

LPG Cylinder Price: सरकार, देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाने के ल‍िए कई योजनाएं चला रही है. इसी कड़ी में सरकार ने साल 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) की शुरुआत की थी. इसके तहत सरकार 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर 300 रुपये तक की सब्सिडी दे रही है. इसका मतलब है कि आप 300 रुपये कम में गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं. लेक‍िन ये बात ध्‍यान रखें क‍ि यह सब्सिडी सिर्फ PM उज्ज्वला योजना के तहत लिस्टेड लोगों को ही मिलती है. अगर आप इस स्कीम के तहत रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो आपको सब्सिडी नहीं मिलेगी.

School Closed: 24 या 25 नवंबर को है गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस? जानें स्‍कूलों में कब रहेगी छुट्टी

बता दें क‍ि आपको एजेंसी से सिलेंडर खरीदते समय पूरी कीमत देनी होगी. सब्सिडी की रकम कुछ ही दिनों में कस्टमर के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश भर में 12 करोड़ से ज्‍यादा लोग PM उज्ज्वला योजना में एनरोल हैं. अकेले उत्तर प्रदेश में 1.75 करोड़ से ज्‍यादा लोग इस स्कीम में एनरोल हैं.

विज्ञापन

सब्सिडी के बाद सिलेंडर की कीमत कितनी होगी?
सब्सिडी के बाद, ग्राहकों को गैस सिलेंडर बहुत सस्ता मिलेगा. द‍िल्‍ली में 853 तो, लखनऊ में, एक रेगुलर गैस सिलेंडर की कीमत 890 रुपये तक है. अगर आप PM उज्ज्वला योजना में एनरोल हैं, तो आपको 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. यानी सब्‍स‍िडी के द‍िल्‍ली में आपको सिलेंडर कुल 553 और लखनऊ में 590 में म‍िल सकता है.

Trains Cancelled: 3 महीने के लिए कैंसिल हुईं ये 24 ट्रेनें, दिल्‍ली, यूपी, बिहार वाले जरूर देख लें List

विज्ञापन

एक साल में कितने सिलेंडर पर ले सकते हैं सब्सिडी?
PM उज्ज्वला योजना के तहत आप सीम‍ित संख्‍या में ही कुकिंग गैस सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी ले सकते हैं. हर साल सिर्फ 9 सिलेंडर पर ही सब्सिडी मिलेगी. हालांक‍ि इससे पहले सरकार हर साल 12 सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देती थी. लेकिन, सिलेंडर की संख्या कम करके सब्सिडी की रकम बढ़ा दी गई है.

देश के प्रमुख शहरों में क्‍या है 14.2 KG सिलेंडर की कीमत?
नई दिल्ली : 853.00
मुंबई: 852.50
गुड़गांव : 861.50
बेंगलुरु : 855.50
चंडीगढ़: 862.50
जयपुर: 856.50
पटना : 942.50
कोलकाता: 879.00
चेन्नई: 868.50
नोएडा : 850.50
भुवनेश्वर: 879.00
हैदराबाद : 905.00
लखनऊ: 890.50
त्रिवेंद्रम: 862.00

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola