LPG Cylinder Big News: रसोई गैस सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा बदलाव, अब देश के हर जरूरतमंद को मिलेगा सीधा फायदा

LPG Cylinder

LPG Gas Cylinder QR Code: अगर आपके पास भी घरेलू गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) का कनेक्शन है तो यह खबर आपके काम की है। इस खबर को पढ़कर आप भी खुश हो जाएंगे। क्यूआर कोड आधारित सिलेंडर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा लॉन्च किया गया है। इससे आप सिलेंडर को ट्रैक और ट्रेस कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

LPG cylinder को ट्रैक कर सकेंगे

इंडियन ऑयल (IOCL) के चेयरमैन श्रीकांत माधव ने बताया कि अगले तीन महीने में सभी घरेलू गैस सिलेंडर पर क्यूआर कोड होगा। विश्व एलपीजी सप्ताह 2022 के अवसर पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह एक क्रांतिकारी बदलाव है क्योंकि ग्राहक एलपीजी सिलेंडर को ट्रैक कर सकेंगे।

क्यूआर कोड नए सिलेंडर पर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्यूआर कोड के जरिए ग्राहक सिलेंडर के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे। उदाहरण के लिए, सिलेंडर को कहां रिफिल किया गया है और सिलेंडर से संबंधित कौन से सुरक्षा परीक्षण किए गए हैं। मौजूदा सिलेंडर पर लेबल के जरिए क्यूआर कोड चिपकाया जाएगा, जबकि नए सिलेंडर पर वेल्ड किया जाएगा।

विज्ञापन

20 हजार एलपीजी सिलेंडर QR code लगे हुए किए जारी

यूनिट कोड आधारित ट्रैक के तहत पहले चरण में क्यूआर कोड वाले 20 हजार एलपीजी सिलेंडर जारी किए गए। बता दें कि यह एक तरह का बारकोड होता है, जिसे डिजिटल डिवाइस से खोला जा सकता है। पुरी ने कहा कि अगले तीन महीने में सभी 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर क्यूआर कोड लगा दिया जाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) की शुरुआत से पहले देश के ग्रामीण परिवारों के लिए स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती थी। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना शुरू होने के बाद ग्रामीणों को राहत मिली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ