हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

McDonald का बर्गर, KFC का रोस्‍टेड च‍िकन, Haldiram की थाली, अब कुछ नहीं होगा म‍िस; रेलवे स्‍टेशनों पर लगेंगे इनके आउटलेट!

देश के करीब 1200 स्‍टेशनों पर रीडेवलपमेंट का काम शुरू हो रहा है और प्रीम‍ियम फूड ब्रांड की मौजूदगी इसी का ह‍िस्‍सा है.

विज्ञापन
फोटो क्रेड‍िट - ai gemini

IRCTC Food: अगर आप अक्‍सर ट्रेन से सफर करते हैं और ट्रेन के इंतजार में स्‍टेशन पर घंंटों गुजारते हैं तो आपका ये इंतजार बोर‍िंंग नहीं होने वाला है. क्‍योंक‍ि भारतीय रेलवे अब स्‍टेशनों पर खाने पीने के प्रीम‍ियम ब्रांड्स के आउटलेट्स लगाने की तैयारी कर रही है.

जी हां, आपने ब‍िल्‍कुल सही पढ़ा है. जल्‍द ही आपको स्‍टेशनों पर प्रीम‍ियम ब्रांड वाली खाने पीने की चीजें म‍िल सकती हैं. दरअसल, भारतीय रेलवे करीब 1200 स्‍टेशनों को रीडेवलप करने की तैयारी कर रहा है और स्‍टेशनों पर प्रीम‍ियम ब्रांड को लाना भी इसी प्‍लान का ह‍िस्‍सा है.

Trains Cancelled: 3 महीने के लिए कैंसिल हुईं ये 24 ट्रेनें, दिल्‍ली, यूपी, बिहार वाले जरूर देख लें List

विज्ञापन

अगर ऐसा होता है तो रेलवे स्टेशनों पर मैकडॉनल्ड्स, केएफसी, पिज्‍जा हट, बास्किन-रॉबिन्स, बीकानेरवाला और हल्दीराम जैसे प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स से खाना खा सकेंगे. बता दें क‍ि दक्षिण मध्य रेलवे ने इसकी सिफारिश की थी, ज‍िसपर न‍िर्णय ल‍िया गया.

ब्रांड्स का चुयन मौजूदा ई-नीलामी नीति के जर‍िए होगा. ये आउटलेट कंपनी के स्वामित्व वाले या फ्रेंचाइजी वाले भी हो सकते हैं.

विज्ञापन

द‍िल्‍ली में शुरू हुआ Trade Fair, जानें क‍ितने की है ट‍िकट, क‍िस गेट से म‍िलेगी एंट्री

बता दें क‍ि स्‍टेशनों पर स्‍टॉलों के ल‍िए जगह देते वक्‍त भारतीय रेलवे कोटा का भी ख्‍याल रखती है. कोटा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, स्वतंत्रता सेनानी और उनकी विधवाओं के अलावा वो लोग भी होते हैं, जो रेलवे के भूमि अधिग्रहण के कारण विस्थापित हो गए हैं.

विज्ञापन

हर आउटलेट के ल‍िए 5 साल का समय द‍िया जाएगा. ये नई व्‍यवस्‍था सबसे पहले मुंबई, द‍िल्‍ली और अहमदाबाद में लागू होने की संभावना है. इसके बाद धीरे-धीरे इसे दूसरे शहरों के रेलवे स्‍टेशनों पर लागू क‍िया जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola