---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

द‍िल्‍ली में शुरू हुआ Trade Fair, जानें क‍ितने की है ट‍िकट, क‍िस गेट से म‍िलेगी एंट्री

Delhi Trade Fair: द‍िल्‍ली में ट्रेड फेयर (Delhi Trade Fair) चल रहा है और आज से आम जनता के ल‍िए इसके दरवाजे खोल द‍िए गए हैं. जान‍िये इसके ल‍िए आपको ट‍िकट कहां से म‍िलेगी और क‍िस गेट से एंट्री म‍िलेगी.

---विज्ञापन---

Delhi Trade Fair 2025: आम लोगों के ल‍िए आज से भारत मंडपम में (Bharat Mandapam) में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (44th India International Trade Fair) के दरवाजे खुल गए हैं और आप अगर इस ट्रेड फेयर में जाना चाहते हैं तो अब इस मेले का लुत्‍फ उठा सकते हैं. लेक‍िन इस मेले में एंट्री के ल‍िए आपको ट‍िकट्स की जरूरत पड़ेगी. आइये आपको हम बताते हैं क‍ि आप कहां से ट‍िकट ले सकते हैं, ट‍िकट की क्‍या कीमत है और क‍िस गेट से आप एंट्री ले सकते हैं?

Delhi Trade Fair 2025: कब तक चलेगा मेला
इस मेले (IITF 2025) को इंड‍िया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (India Trade Promotion Organisation) आयोज‍ित करती है. इसे 14 नवंबर को शुरू क‍िया गया, अब आज से इसे आम लोगों के लिए ओपन क‍िया गया है. भारत की कल्‍चरल डायवर्स‍िटी पर आधार‍ित ये मेला 27 नवंबर को समाप्‍त हो जाएगा.

---विज्ञापन---

Delhi Trade Fair 2025: ट‍िकट की कीमत
आम द‍िनों में ट‍िकट की कीमत 80 रुपये है. लेक‍िन अगर आप वीकएंड पर जाते हैं तो आपके ट‍िकट के ल‍िए 150 रुपये खर्च करने होंगे. बच्‍चों के ल‍िए ट‍िकट की कीमत 40 रुपये है. लेक‍िन वीकएंड पर 60 रुपये की ट‍िकट लेनी होगी. सीन‍ियर सीट‍िजन और स्‍पेशली एबल्‍ड लोगों के ल‍िए फ्री एंट्री है.

Delhi Trade Fair 2025: कहां से खरीदें ट‍िकट
आप इसकी ट‍िकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीद सकते हैं. कई मेट्रो स्‍टेशनों पर मेले की ट‍िकट म‍िल रही है. हालांक‍ि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्‍टेशन (Supreme Court metro station) इसमें अपवाद है. आप द‍िल्‍ली मेट्रो के सारथी ऐप (Saarthi) या ITPO की आध‍िकार‍िक वेबसाइट indiatradefair.com से भी ट‍िकट खरीद सकते हैं.

---विज्ञापन---

Delhi Trade Fair 2025: क‍ितने बजे तक ओपन रहेगा मेला
ट्रेड फेयर सुबह 10:00 बजे खुल रहा है और शाम को 7:30 बजे तक खुला रहता है. हालांक‍ि बता दें क‍ि शाम को 5:30 बजे के बाद एंट्री बंद हो जाती है.

द‍िल्‍ली पुल‍िस की ट्रैफ‍िक एडवाइजरी जरूर देखें:
https://www.instagram.com/p/DRAPKsbE53N/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

---विज्ञापन---

Delhi Trade Fair 2025: कहां से म‍िलेगी एंट्री, कहां से बाहर न‍िकलेंगे
आप 3, 4, 6 और 10 नंबर गेट से एंट्री ले सकते हैं. इसके अलावा 1 और 9 नंबर गेट से केवल ITPO के अध‍िकारी ही प्रवेश कर सकते हैं. 5B से केवल मीड‍िया जगत के लोग प्रवेश कर सकते हैं.

लगाए गए 1200 सीसीटीवी कैमरे
भारत मंडपम के हर गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके साथ ही हर हॉल के चप्‍पे-चप्‍पे पर नजर रखने के ल‍िए सीसीटीवी को इंस्‍टॉल क‍िया गया है, ज‍िस पर कंट्रोल रूप अपनी नजर बनाए हुए है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 19, 2025 01:28 PM

End of Article

About the Author

Vandana Bharti

BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 में बतौर DNE नई शुरुआत करने से पहले मैं, News18 में कॉन्‍ट्रीब्‍यूटर रही. DU के खालसा कॉलेज और YMCA (2005-06) से पढ़ाई करने के बाद मैंने साल 2007 में दैन‍िक जागरण अखबार (फीचर) से अपने कर‍ियर की शुरुआत की. फ‍िर देशबंधु (ब‍िजनेस पेज), ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार (ब‍िजनेस पेज), Aaj Tak ड‍िजिटल (कर‍ियर), News18 ड‍िज‍िटल (कर‍ियर), India.com (कर‍ियर और लाइफस्‍टाइल), Zee News ड‍िज‍िटल (लाइफस्‍टाइल और कर‍ियर) आद‍ि में काम कर चुकी हूं.

Read More

Vandana Bharti

BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 में बतौर DNE नई शुरुआत करने से पहले मैं, News18 में कॉन्‍ट्रीब्‍यूटर रही. DU के खालसा कॉलेज और YMCA (2005-06) से पढ़ाई करने के बाद मैंने साल 2007 में दैन‍िक जागरण अखबार (फीचर) से अपने कर‍ियर की शुरुआत की. फ‍िर देशबंधु (ब‍िजनेस पेज), ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार (ब‍िजनेस पेज), Aaj Tak ड‍िजिटल (कर‍ियर), News18 ड‍िज‍िटल (कर‍ियर), India.com (कर‍ियर और लाइफस्‍टाइल), Zee News ड‍िज‍िटल (लाइफस्‍टाइल और कर‍ियर) आद‍ि में काम कर चुकी हूं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola