Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
Income Tax Relief Expectations From Budget : नई सरकार का गठन हो चुका है और मंत्री भी तय हो चुके हैं। साथ ही मोदी कैबिनेट का शपथग्रहण समारोह भी हो चुका है और विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। नए मंत्रियों ने ऑफिस भी संभाल लिया है। ऐसे में नजर अब बजट पर है। इस बीच संसद सत्र के शुरुआत की भी तारीख सामने आ गई है। संसद सत्र 24 जून से शुरू होगा जो 3 जुलाई तक चलेगा। इसमें नए सांसदों को शपथ दिलाने से लेकर सदन के अध्यक्ष तक का चुनाव शामिल है। सूत्रों के मुताबिक 2 जुलाई को बजट पेश किया जा सकता है। इस बजट से नौकरीपेशा लोगों समेत व्यापारियों को काफी उम्मीदें हैं।
1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश किया गया था। इसमें लोगों को इनकम टैक्स में छूट की उम्मीद थी जो पूरी नहीं हुई। इससे पहले 2012-13 में इनकम टैक्स में छूट दी गई थी। उस समय टैक्स छूट 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये की गई थी। हालांकि इसके बाद मोदी सरकार ने इनकम टैक्स की नई व्यवस्था पेश की। इस दौरान पुरानी व्यवस्था भी जारी रही। दोनों व्यवस्थाएं अभी तक जारी हैं। साल 2017-18 के बजट में 2.5 लाख से 5 लाख रुपये तक कै स्लैब में टैक्स रेट घटाकर 5 फीसदी कर दिया था। इसके बाद साल 2023 में नई टैक्स रिजीम में इनकम टैक्स छूट को बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया गया था। साथ ही 50 हजार रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन दिया गया। इसके बाद सैलरी पाने वाले लोगों को 7.50 लाख रुपये तक की आय नई टैक्स रिजीम के तहत टैक्स फ्री हो गई। हालांकि लोगों की मांग है कि टैक्स की पुरानी व्यवस्था में ज्यादा छूट दी जाए।
Finance Minister #NirmalaSitharaman while presenting #Budget2024, kept the #IncomeTax slab rates unchanged for both new & old income tax regimes.
Here’s what the existing tax rates are and will be for next financial year for #TaxPayers👆🏽#Budget #UnionBudget2024 #UnionBudget pic.twitter.com/QlndnF9d6h
— Budget 2024-25 #Budget2024 #UnionBudget #Budget (@Budget2024) February 1, 2024
यह एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। इस बजट से नौकरीपेशा लोगों से लेकर व्यापारियों तक को काफी उम्मीदें हैं। इस बार बजट से ये उम्मीद की जा सकती हैं:

लोगों की मांग है कि बजट में इनकम टैक्स छूट बढ़ाई जाए।
इस बार बजट में इनकम टैक्स में बेसिक टैक्स छूट शायद ही मिले। इसका कारण है कि सरकार को अभी काफी रुके हुए काम पूरे करने हैं जिसके लिए पैसों की जरूरत है। वहीं इस बार बीजेपी को लोकसभा चुनाव में वह सफलता नहीं मिली जिसकी उसे उम्मीद थी। ऐसे में सरकार की कोशिश होगी कि वह पहले देश के विकास से जुड़े रुके हुए काम पूरा करे ताकि लोगों के बीच में खोया जनाधार फिर से पाया जा सके। इसके लिए पैसों की जरूरत होगी। ऐसे में हो सकता है कि सरकार टैक्स में कोई रियायत न दे। हां, इतना हो सकता है कि सरकार इनकम टैक्स में कोई दूसरे तरीके की छूट दे दे।
यह भी पढ़ें : इनकम टैक्स भरना है? 7 तरह के होते हैं ITR फॉर्म, जानें आपके लिए कौन सा है सही
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।