आप कितनी बार आधार में डिटेल्स को अपडेट कर सकते हैं? जल्दी से देखें नहीं तो हो सकती है दिक्कत

aadhaar
विज्ञापन

नई दिल्ली: आधार एक 12 संख्या वाला कार्ड है, जिसे UIDAI सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद भारत के नागरिकों को जारी करता है। यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि आधार में जानकारी सटीक और अप-टू-डेट हो। यहां एक नजर में देखें कि आप अपने आधार विवरण को कैसे अपडेट कर सकते हैं और इसमें कितना खर्च आएगा।

अभी पढ़ें – SBI ग्राहक अपनी FD पर भी लोन ले सकते हैं, मगर कैसे? जानें आसान तरीका

Advertisment

आधार ऑनलाइन सेवाओं तक पहुंचने के लिए, एक पंजीकृत मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है। मोबाइल नंबर को ऑनलाइन अपडेट नहीं किया जा सकता है। अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए, आपको निकटतम आधार सेवा केंद्र (एएसके) या आधार नामांकन अद्यतन केंद्र पर जाना होगा।

आधार विवरण अपडेट करने में कितना शुल्क?
1. अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट – मुफ़्त
2. जनसांख्यिकीय अद्यतन (किसी भी प्रकार) – रु. 50/- (जीएसटी सहित)
3. बायोमेट्रिक अपडेट – रु. 100/- (जीएसटी सहित)
4. जनसांख्यिकीय अद्यतन के साथ बायोमेट्रिक रु. 100/- (करों सहित)
5. A4 शीट पर आधार डाउनलोड और कलर प्रिंट-आउट – रु.30/- प्रति आधार (जीएसटी सहित)।

आधार कार्ड में आप कितनी बार नाम, जन्मतिथि, लिंग बदल सकते हैं?
-यूआईडीएआई कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, आधार कार्ड धारक अब आधार कार्ड पर अपना नाम केवल दो बार बदल सकता है।

विज्ञापन

-आप अपने आधार में जन्म तिथि (डीओबी) को केवल एक बार अपडेट कर सकते हैं। स्पेशल केस में कुछ किया जा सकता है।

विज्ञापन

-ज्ञापन के अनुसार, लिंग विवरण केवल एक बार अपडेट किया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ