SBI Annuity Deposit Scheme: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाताओं में से एक है जो जनता के लिए कई तरह की योजनाएं पेश करता है। लोगों को अक्सर स्टॉक और क्रिप्टो में निवेश करना जोखिम भरा लगता है और इसलिए आज भी बैंक निश्चित रिटर्न देने के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प बने हुए हैं।

विज्ञापन

आज हम आपको SBI की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जो बिना ज्यादा जोखिम के आपके निवेश पर सुरक्षित रिटर्न दे सकती है। SBI Annuity Deposit Scheme आपको नियमित रिटर्न प्रदान करती है और ब्याज दर बचत खातों और पारंपरिक जमा योजनाओं की तुलना में अधिक है।

विज्ञापन

SBI Annuity Deposit Scheme के तहत निवेशक को एक निश्चित अवधि के लिए एकमुश्त धनराशि जमा करनी होगी। ब्याज सहित कुल राशि निवेशक को हर महीने समान मासिक किस्तों में लौटा दी जाती है। खाते में जमा रकम पर ब्याज की गणना हर तिमाही में कंपाउंडिंग के आधार पर की जाती है।

विज्ञापन

निवेश करने की अवधि चुन सकते हैं ग्राहक

ग्राहक अपने निवेश की अवधि चुन सकते हैं। सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर 5% से 6.5% के बीच होती है जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर निवेश की कुल अवधि के आधार पर 5.5% से 7.5% के बीच होती है।

ग्राहक को भुगतान उसी तारीख से शुरू होगा जिस दिन पिछले महीने जमा किया गया था। यदि कई मामले में तारीख 29, 30 और 31 होगी तो इसका भुगतान अगले महीने की पहली तारीख को किया जाएगा।

विज्ञापन

कितना पैसा जमा किया जा सकता है?

इस योजना में अधिकतम जमा की कोई सीमा तय नहीं है। लेकिन, न्यूनतम जमा राशि 1,000 रुपये प्रति माह बनाए रखनी होगी। ग्राहक को एक यूनिवर्सल पासबुक जारी की जाएगी और इस योजना के तहत 36, 60, 84 या 120 महीने की अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है।

ओवरड्राफ्ट सुविधा भी उपलब्ध है। यह योजना खाते में शेष राशि का 75% तक ओवरड्राफ्ट सुविधा भी प्रदान करती है।

विज्ञापन

हर महीने कैसे और कितने मिलेंगे पैसे?

उदाहरण के तौर पर देखें तो अगर आप 7.5 फीसदी ब्याज के आधार पर स्कीम में 10 लाख रुपये निवेश करते हैं तो कैलकुलेटर के मुताबिक आपको हर महीने 11,870 रुपये मिलेंगे। हर महीने करीब 12 हजार रुपये आपको EMI के तौर पर मिलेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ