Good News: अगर आप दिल्ली या एनसीआर में नौकरी की वजह से रहते हैं और होली में घर जाने की प्लानिंग कर रखी है तो आपके लिए ये एक अच्छी खबर है. ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. दिल्ली से प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ के रूट्स पर विशेष होली स्पेशल बसों के बेड़े को उतारने का फैसला लिया गया है. वास्तव में होली के त्यौहार पर दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए घर पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं होता. ऐसे में यूपीएसआरटीसी की ये पहल घाव पर मरहम जैसी है.
20 Feb Gold Silver Prices : आज रुला रहा सोने चांदी का भाव, कितना महंगा हो गया सोना चांदी; जानें
दिल्ली से प्रयागराज के लिए विशेष इंतजाम
दिल्ली के आनंद विहार और कौशाम्बी डिपो से प्रयागराज के लिए सबसे अधिक दबाव रहता है. इसे देखते हुए यूपी रोडवेज ने कई व्यवस्था की है. जैसे कि प्रयागराज रूट पर सामान्य दिनों के मुकाबले 20% अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा. यही नहीं मुख्य बस अड्डों से हर 30 मिनट से 1 घंटे के अंतराल पर बसें उपलब्ध होंगी. लंबी दूरी के यात्रियों के लिए जनरथ (AC) और शताब्दी बसों की संख्या भी बढ़ाई गई है, जो कम स्टॉपेज के साथ प्रयागराज पहुंचेंगी.
Railways fare Alert: रेलवे ने इन 10 ट्रेनों के किराए में किए बदलाव, चेक करें लिस्ट
प्रमुख रूट और कनेक्टिंग शहर
होली स्पेशल बसों का मुख्य फोकस इन रूट्स पर रहेगा:
- दिल्ली – प्रयागराज (वाया कानपुर)
- दिल्ली – वाराणसी (वाया लखनऊ-रायबरेली)
- दिल्ली – आजमगढ़
- दिल्ली – गोरखपुर
Debit Card पर मिलता है फ्री में लाखों का बीमा! जानें नियम और क्लेम करने का तरीका
कर्मचारियों के लिए इंसेंटिव स्कीम
त्यौहार के दौरान बसों की किल्लत न हो, इसके लिए यूपी रोडवेज ने अपने ड्राइवरों और कंडक्टर्स के लिए विशेष प्रोत्साहन (Incentive) योजना लागू की है. 10 से 15 दिनों तक लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को बसों की कमी न खले.
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान, जानें काम की बात
टिकट बुकिंग कैसे करें?
यात्री बस अड्डे पर जाकर टिकट ले सकते हैं, लेकिन लंबी दूरी और AC बसों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सलाह दी जाती है.
8th Pay Commission: नए पे कमीशन से इन कर्मचारियों की नहीं बढ़ेगी सैलरी, न मिलेगा कोई अलाउंस; जानें
आधिकारिक वेबसाइट online.upsrtc.com पर जाकर आप एडवांस में अपनी सीट रिजर्व कर सकते हैं. आप मोबाइल ऐप के जरिए भी टिकट बुक कर सकते हैं. इसके लिए UPSRTC के मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना होगा. बता दें होली से 2-3 दिन पहले भीड़ चरम पर होती है, इसलिए अपना सफर होली से कम से कम 4-5 दिन पहले प्लान करना आपके लिए आरामदायक रहेगा.










