Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Gold-Silver Price Crash: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! आज क‍ितना सास्‍ता हो गया सोना चांदी, जानें

सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए आज सोमवार की सुबह एक बड़ी राहत लेकर आई है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार खुलते ही कीमती धातुओं की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है. अगर आप आज निवेश करने या ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है.

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Feb 16, 2026 10:57
सोने चांदी का भाव

Gold Silver Prices Crash: सोने और चांदी के भाव (Gold rates and silver rates) में भयंकर करेक्‍शन का दौर चल रहा है. एमसीएक्‍स सोना (MCX Gold) और एमसीएक्‍स चांदी (MCX silver) के वायदा बाजार में सोमवार 16 फरवरी को भाव में ग‍िरावट देखी जा रही है. अप्रैल वायदा वाले सोने (MCX gold futures) के भाव में सुबह बाजार खुलते के साथ ही 1% से ज्‍यादा की ग‍िरावट द‍िखी. इसके साथ ही सोना 1.55 के स्‍तर से नीचे उतर गया. वहीं मार्च एक्‍सपायरी वाली चांदी के भाव में भी 3% तक की ग‍िरावट द‍िख रही है.

अभी सुबह 10:40 बजे सोने के रेट में 1,334 रुपये की ग‍िरावट द‍िख रही है, ज‍िसके बाद सोने की कीमत 154,561 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर आ गई है. वहीं चांदी के दाम में 7,162 रुपये की कटौती द‍िख रही है. इसके बाद चांदी का भाव 237,198 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम हो गया है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव ₹1.57 लाख के आसपास स्थिर थे, लेकिन आज की इस गिरावट ने बाजार में हलचल तेज कर दी है.

---विज्ञापन---

8th Pay Commission: 31 द‍िसंबर 2026 से पहले र‍िटायर होने वाले कर्मचार‍ियों को क्‍या म‍िलेगा 8वें वेतन का लाभ? सरकार ने द‍िया जवाब

क्यों गिर रहे हैं दाम?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही मुनाफावसूली (Profit Booking) के कारण घरेलू बाजार में ये असर दिख रहा है. इसके अलावा, हाल के हफ्तों में आए उछाल के बाद अब निवेशक ऊंचे दामों पर बिकवाली कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

खरीदारों के लिए क्या है सलाह?
शादियों के सीजन के बीच इस तरह की गिरावट ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकती है. हालांकि, बाजार में अस्थिरता को देखते हुए यह सलाह दी जाती है कि खरीदारी करने से पहले अपने स्थानीय सर्राफा बाजार या विश्वसनीय ज्वेलर्स से फाइनल रेट जरूर कंफर्म कर लें, क्योंकि इसमें GST और मेकिंग चार्जेस अलग से जोड़े जाएंगे.

First published on: Feb 16, 2026 10:54 AM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.