हिंदी न्यूज़/बिजनेस/Gold Silver Rate Fall: सोने चांदी के दाम में गिरावट, जानें आज क्या है 22K और 24K सोने का भाव
बिजनेस
Gold Silver Rate Fall: सोने चांदी के दाम में गिरावट, जानें आज क्या है 22K और 24K सोने का भाव
Gold Silver Rates Today, March 11: आज सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रही है. हालांकि दोनों कीमती धातुओं में ये गिरावट बहुत कम है. आइये जानते हैं कि आपके शहर में आज 22 कैरट और 24 कैरट सोने का भाव कितना है.
सोने चांदी के दाम में आज गिरावट देखने को मिल रही है.
Share :
Gold Silver Prices Today 11 march: सोने की चमक और चांदी की चाल में आज यानी 11 मार्च 2026 को थोड़ा ब्रेक लगा है. अंतरराष्ट्रीय तनाव और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के आंकड़ों के इंतजार के बीच, भारतीय सर्राफा बाजार (Bullion Market) में आज सुस्ती देखी जा रही है. लेकिन क्या यह गिरावट खरीदारी का मौका है या किसी बड़े तूफान से पहले की शांति? आइए, विस्तार से समझते हैं.
सोना (Gold): सुबह के कारोबार में 0.40% गिरकर 162,651 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.
चांदी (Silver): 0.85% की गिरावट के साथ 275,479 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है.
बता दें कि पिछले महीने सोना 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 4.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए थे, उसके मुकाबले अभी कीमतें काफी नीचे हैं.
प्रमुख शहरों में 22ct और 24ct गोल्ड के दाम (बिना GST)
कीमतें गिरने के पीछे की इनसाइड स्टोरी
कच्चे तेल का सस्ता होना: कच्चे तेल (Crude Oil) के दाम $90 के नीचे आ गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान युद्ध के जल्द खत्म होने की भविष्यवाणी और इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) द्वारा अपने सुरक्षित भंडार से तेल रिलीज करने के प्रस्ताव ने बाजार को ठंडा कर दिया है. तेल सस्ता होने से महंगाई की चिंता कम हुई है, जिससे सोने पर दबाव बना है.
हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में हलचल: युद्ध की वजह से हॉर्मुज का रास्ता बंद था, जिससे गैस और तेल की सप्लाई रुकी हुई थी. लेकिन हाल ही में अमेरिकी सेना ने इस रास्ते के पास ईरानी जहाजों को एलिमिनेट किया है, जिससे सप्लाई फिर से शुरू होने की उम्मीद जगी है.
अमेरिकी डेटा का इंतजार: निवेशक इस हफ्ते आने वाले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं. इससे पता चलेगा कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करेगा या नहीं. जब तक यह तस्वीर साफ नहीं होती, सोने में बड़े उछाल की संभावना कम है.
इस क्षेत्र के एक्सपर्ट्स का कहना है कि हालांकि महंगाई की चिंता कम हुई है, लेकिन युद्ध की अनिश्चितता के कारण सेफ-हेवन के रूप में सोने का महत्व अभी भी बना हुआ है. यानी लंबी अवधि के लिए सोना अभी भी बुलिश है.