Gold prices crash around 8000 rs just one week: फेस्टिवल सीजन में सोने के दाम लगातार कम हो रहे हैं. एक सप्ताह पहले 21 अक्टूबर को गुड रिटर्न वेबसाइट पर 24 कैरेट सोने के दाम 1,30,580 रुपए प्रति 10 ग्राम थे, जोकि आज 28 अक्टूबर तक सोने की कीमतें लगातार घटकर 1,20,820 रुपए रह गई हैं. इस तरह एक सप्ताह में सोना 10,000 रुपए सस्ता हो चुका है. दिवाली के बाद से सोने के दाम में लगातार कमी देखने को मिल रही है. करीब एक लाख 33 हजार के करीब प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुके 24 कैरेट सोने के दाम अब MCX पर एक लाख 18 हजार 427 रुपये रह चुके हैं. वहीं, 24 कैरेट सोने के IBJA पर दाम एक लाख 19 हजार 164 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रह गए.
देश के सर्राफा बाजारों में भी इस गिरावट का असर स्पष्ट नजर आ रहा है. स्थानीय स्तर पर खरीदारी घटने और मांग में कमी के चलते सोने के रेट में तेजी की संभावना फिलहाल कम है. हालांकि, ट्रेडरों का कहना है कि यदि ग्लोबल मार्केट में टेंशन बढ़ती है तो सोने की कीमतें एक बार फिर बढ़ सकती हैं.
पिछले सात दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें
पिछले सात दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो गुड रिटर्न वेबसाइट पर 21 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने के दाम 1,30,580 रुपए प्रति 10 ग्राम थे, 22 अक्टूबर को सोना 1,25,890 रुपए, 23 अक्टूबर को 1,25,080 रुपए, 24 अक्टूबर को 1,24,370 रुपए, जबकि 25 और 26 अक्टूबर को कीमतें 1,25,620 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहीं. इसके बाद 27 अक्टूबर को सोना और गिरकर 1,23,280 रुपए पर पहुंच गया, जबकि 28 अक्टूबर को इसमें 2460 रुपये की तगड़ी गिरावट दर्ज की गई और भाव 1,22,665 रुपए तक जा पहुँचा.
डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने में गिरावट
विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड बढ़ने के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. इसके अलावा, निवेशकों का रुझान फिलहाल इक्विटी और क्रिप्टोकरेंसी की ओर बढ़ा है, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है. फिलहाल निवेशक सतर्क हैं और आने वाले दिनों में सोने की दिशा अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संकेतकों पर निर्भर करेगी.
चांदी के दाम में 13 हजार की गिरावट
चांदी के दाम में भी एक सप्ताह में भारी गिरावट देखने को मिली है. गुड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार एक सप्ताह पहले 21 अक्टूबर को चांदी की कीमत एक लाख 64 हजार रुपये प्रति किलो थी, 22 अक्टूबर को चांदी 1,60,000 रुपए, 23 अक्टूबर को 1,59,000 रुपए, जबकि 24 से 27 अक्टूबर तक लगातार 1,55,000 रुपए प्रति किलो पर स्थिर रही, जोकि आज 28 अक्टूबर को घटकर एक लाख 51 हजार रुपये प्रति किलो पर सिमट गई. इस हिसाब से एक सप्ताह के अंदर 13 हजार रुपये किलो चांदी सस्ती हुई.
संबंधित खबरें
Gold Rate Fall Today: सस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
57 mins agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? 5-डे वर्किंग वाले वायरल मैसेज की खुली पोल, PIB ने बताया सच
2 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
3 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; औसत रेट पहुंचा 9980 रुपये प्रति वर्ग फुट के पार
4 hrs agoRBI MPC Meeting 2026: आज से शुरू हुई आरबीआई की बैठक! त्योहारों पर महंगी हो सकती है आपकी लोन EMI
4 hrs agoGST 2.0 में कारोबारियों को बड़ी राहत की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तारी नहीं कर सकेंगे टैक्स अफसर, कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
15 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 day agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines