हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price Update: फिर महंगा हुआ सोना, यहां जानें 14 से 24 कैरेट का रेट

विज्ञापन
Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोने और चांदी के दाम में  एकबार फिर तेजी देखी जा रही है। सोना चढ़कर 60431 प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है, जबकि चांदी उछलकर और चांदी 74200 रुपये प्रति किलो के करीब आ गई है।
इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे को सोना (Gold Price Update) सोना 353 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 60431 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले मंगलवार को सोना (Gold Price) 3 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता 60078 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। बुधवार को चांदी 125 रुपये की तेजी के साथ 74200 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि मंगलवार को चांदी 315 रुपये सस्ता होकर 74075 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 

इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 353 रुपया मंहगा होकर 60431 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 352 रुपया मंहगा होकर 60189 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 324 रुपया मंहगा होकर 55355 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 264 रुपया मंहगा होकर 45323 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 206 रुपया मंहगा होकर 35352 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 400 रुपये तो चांदी 5700 रुपये सस्ती

इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 449 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 13 अप्रैल 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 60880 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 5780 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola