Gold Price Update : अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सोने और चांदी के दाम में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद सोना गिरकर 60300 प्रति 10 ग्राम के नीचे और चांदी 72000 रुपये प्रति किलो के नीचे बिक रही है। आपको बता दें कि शनिवार और रविवार को शर्राफा बाजार बंद रहता है और गोल्ड की ट्रेडिंग नहीं होती है। ऐसे में नया रेट जारी होने तक बाजार में पुराने रेट पर ही सोने और चांदी की खरीद-ब्रिकी होती है।
इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शु्क्रवार को सोना (Gold Price Update) सोना 199 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 60275 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि उससे पहले पिछले कारोबारी गुरुवार को सोना (Gold Price) 172 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हो 60474 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को जहां सोने से उलट चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी 288 रुपये की तेजी के साथ 71784 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि गुरुवार को चांदी 312 रुपये सस्ता होकर 71496 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 199 रुपया सस्ता होकर 60275 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 198 रुपया सस्ता होकर 60034 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 182 रुपया सस्ता होकर 55212 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 150 रुपया सस्ता होकर 45206 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 116 रुपया सस्ता होकर 35261 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
ऑलटाइम हाई से सोना 1300 रुपये तो चांदी 8100 रुपये सस्ती
इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 1371 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 13 अप्रैल 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 8196 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
8 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
10 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
10 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
12 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
14 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
15 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
16 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
16 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त