हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price Update 17 June : सोना खरीदारों की लगी लॉटरी, 2064 रुपये लुढ़का

विज्ञापन

Gold Price Update 17 June : अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सोने और चांदी के दाम में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट के बाद एकबार फिर तेजी देखी जा रही है। इससे सोना और चांदी के खरीददार थोड़े मायूस नजर आ रहे हैं।

इस कारोबारी हफ्ते के पांचवे और अंतिम दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) सोना 648 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 59582 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि उससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 330 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 58934 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी देखी गई। शुक्रवार को चांदी 1358 रुपये महंगा होकर 72420 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ही बंद हुई। इससे पहले गुरुवार को चांदी 1143 रुपये महंगा होकर 71062 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

विज्ञापन

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इसके बाद शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना महंगा होकर 59582 रुपये, 23 कैरेट 59343 रुपये, 22 कैरेट वाला 54577 रुपये, 18 कैरेट वाला 44687 रुपये और 14 कैरेट वाला 34856 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 2000 रुपये तो चांदी 7500 रुपये सस्ती

इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2064 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 7560 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola