हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gold Price Update 14 July : सोने-चांदी के दाम में भारी उछाल, रेट पहुंचा 59000 के पार

विज्ञापन
Gold Price Update 14 July : अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन सोने और चांदी के दाम में बड़ी तेजी दर्ज की गई। इसके बाद भी सोना चढ़कर 58900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 73000 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई।
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना (Gold Price Update) सोना 543 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 59329 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि उससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 80 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 58786 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी भारी तेजी दर्ज की गई। गुरुवार को चांदी 2815 रुपये महंगा होकर 73592 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ही बंद हुई। इससे पहले बुधवार को चांदी 51 रुपये सस्ता होकर 70777 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 

इसके बाद गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना महंगा होकर 59329 रुपये, 23 कैरेट 59091 रुपये, 22 कैरेट वाला 54345 रुपये, 18 कैरेट वाला 44497 रुपये और 14 कैरेट वाला 34708 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 2300 रुपये तो चांदी 6300 रुपये से भी ज्यादा सस्ती

इसके बाद सोना गिरकर अपने ऑलटाइम हाई से 2317 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 6388 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola