हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price Update: सोना 4644 रुपये हुआ सस्ता, अब 30166 रुपये में खरीदें 10 ग्राम

विज्ञापन

Gold Price Update: राखी का त्योहार आने वाला है ऐसे में अगर आप भी सोना या फिर सोने के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने की कीमत में पिछले कई दिनों से जारी उथल-पुथल के बीच इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन (3 August) को भी सोने के दाम में मामलू बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि में गिरावट का दौर जारी रहा।

 

और पढ़िए –पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत मिली या बढ़ गए दाम, जानें आज के भाव

विज्ञापन

 

सोने की कीमत में 17 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से तेजी दर्ज की गई। वहीं चांदी 595 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती हुई। इसके बाद सोना 52600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 57400 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। इसके साथ सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4600 और चांदी 22600 रुपये से भी सस्ता मिल रही है।

बुधवार को सोना (Gold Price) 17 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51566 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Rate) 119 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51549 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

वहीं चांदी (Silver Price) 595 रुपये सस्ता होकर 57309 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी (Silver Rate) 475 रुपये सस्ता होकर 57904 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

विज्ञापन

इस तरह बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना 17 रुपये महंगा होकर 51566 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 17 रुपये महंगा होकर 51360 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 16 रुपये महंगा होकर 47235 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 13 रुपये महंगा होकर 38675 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 10 रुपये महंगा होकर 30166 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

ऑलटाइम हाई से सोना 4600 और चांदी 22600 रुपये मिल रहा है सस्ता

इस तेजी के बाद भी सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4644 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22671 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की कीमत में हलचल

दरअसल रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 160 दिनों से जारी युद्ध और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में जारी उतार-चढ़ाव के बीच भारत समेत दुनियाभर के सर्राफा बाजार में अस्थिरता की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में दुनियाभर में सोने और चांदी की कीमत में भी हलचल देखी जा रही है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध

आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।

विज्ञापन

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना

सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

विज्ञापन

 

और पढ़िए – सोना ग्राहकों की खुली किस्मत! खरीदारी से पहले जानें 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

 

जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड में क्या है अंतर?

24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

 

 

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola