Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों सोने और चांदी की कीमत में लगातार बढ़ोतरी का दौर जारी है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन भी पीली धातू के दामों में तेजी दर्ज की गई है।
बुधवार को सोना 432 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ जबकि चांदी की कीमत में 815 रुपये प्रति किलो की दर से बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद सोना 54400 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गया जबकि और चांदी 68000 रुपये प्रति किलो के करीब पहुंचकर बंद हुई। हालांकि अब भी लोगों के पास सोना 1700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 12000 प्रति किलो से भी ज्यादा सस्ता खरीददारी का मौका है। शर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो अभी सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी का दौर जारी रह सकता है।
और पढ़िए –PNB issued notification: कैश जमा करने के बाद गलती से भी न भूलें ये छोटा सा काम!
इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 432 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 54500 रुपये प्रति किलो के करीब स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना 122 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 54030 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Silver Price) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। चांदी 481 रुपये की तेजी के साथ 67642 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी (Silver Rate) 139 रुपये प्रति किलो की बढ़त के साथ 67161 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
14 से 24 कैरेट सोना (Gold Price Update) का ताजा भाव
इस तरह बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना 356 महंगा होकर 54386 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 355 रुपया महंगा होकर 54169 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 326 रुपया महंगा होकर 49817 रुपये, 18 कैरेट वाला सस्ता 267 रुपया महंगा होकर 40789 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 208 रुपये महंगा होकर 31815 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
ऑलटाइम हाई से सोना करीब 1800 और चांदी 12300 रुपये मिल रही है सस्ता
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 1814 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12338 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price, 15 December 2022: आम आदमी को राहत जारी, जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट
सोना खरीदने में ना करें देरी
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो वेडिंग सीजन में अभी काफी समय बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो पाए।
शादी-विवाह के मौसम में सोने और चांदी के दाम में उठापटक लगातार जारी है। सोने और चांदी के दाम कभी बढ़ जाते हैं तो कभी लुढ़क जाते हैं। इससे लग्न के सीजन में गहने खरीददार पशोपेश की स्थिति में हैं कि उनके लिए सोने और चांदी की खरीदना कब ठीक रहेगा यानी सस्ता मिलेगा। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोना और चांदी के दाम में तेजी से हुई है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट (Gold Price Update) जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
5 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
8 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
9 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
10 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
14 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
17 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
19 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
20 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines