PNB issued notification: देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) लगातार ग्राहकों को तमाम खतरों से सावधान करता रहता है। इस दिशा में वह नए-नए नियम भी लाता है। हालांकि, आज के दौर में साइबर अपराधी भी बहुत शातिर हो गए हैं। वहीं, एक अलग बात करें तो आज ग्राहक खुद भी बैंकिग सुविधाओं व अन्य प्रकार की गतिविधियों से अनजान रहता है और अगर किस चीज को लेकर कोई रुपये कट भी गए तो फिर यह समझने में परेशानी हो जाती है कि यह आखिर क्यों? इसके अलावा हमें हमारे बैंक में रखी राशी का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन

देखा गया है कि अब जैसे अगर शख्स की सैलरी आई तो वह UPI करता रहता है और बैंक बैलेंस पर उसकी निगाहें होती नहीं है और फिर एक दम बैलेंस बीच में खत्म हो जाता है तो मुश्किल हो जाती है। ऐसे में अकाउंट में कितने रुपये आ रहे हैं और कितने जा रहे हैं इसकी एक-एक रुपये की सूचना आपको होनी चाहिए। इसी कड़ी में PNB ने कहा है कि पैसे जमा कराने के समय स्लिप जरूर प्राप्त करें।

विज्ञापन
और पढ़िए –Petrol Diesel Cheap: सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, क्या कम होंगे तेल के दाम? पढ़ें

ऐसा करना बिलकुल न भूलें

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ट्वीट में बताया कि कैश जमा करने के बाद ग्राहकों को कैश काउंटर पर ही सिस्टम जनरेटेड रसीद मिलती है। बैंक के मुताबिक इस रसीद में आपके लेन-देन से जुड़ी कई ऐसी अहम जानकारियां होती हैं, जिनका जरूरत पड़ने पर भविष्य में इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्राहक चाहे तो कैश काउंटर से प्राप्त इस नकद जमा रसीद को भविष्य में किसी भी जरूरत के लिए सुरक्षित भी रख सकता है।

विज्ञापन

आमतौर पर देखा जाता है कि आजकल कोई स्लिप लेने में दिलचस्पी नहीं रखता है। ATM जाओ तो स्लिप निकालने के ऑप्शन में ना टैप कर देते हैं। यदी पर्ची आ भी गई तो तुरंत फाड़ देते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ