Gold Price Update: रक्षा बंधन के मौके पर अगर आप आज सोना या फिर सोने के गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। फिलहाल सोना 52400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 58500 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। इतना ही नहीं सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3800 और चांदी 21500 रुपये सस्ता मिल रही है।
इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 164 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 52348 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Rate) 156 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 52184 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं जारी, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट
वहीं चांदी (Silver Price) 338 रुपये महंगा होकर 58444 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी (Silver Rate) 744 रुपये सस्ता होकर 58106 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आपको बता दें कि मंगलवार को मुहर्रम के कराण सर्राफा बाजार बंद था।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना 164 रुपये महंगा होकर 52348 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 163 रुपये महंगा होकर 52138 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 150 रुपये महंगा होकर 47951 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 123 रुपये महंगा होकर 39261 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 96 रुपये महंगा होकर 30624 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
ऑलटाइम हाई से सोना 3800 और चांदी 21500 रुपये मिल रहा है सस्ता
इस गिरावट के बाद भी सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3816 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 21536 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की कीमत में हलचल
दरअसल रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 167 दिनों से जारी युद्ध और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में जारी उतार-चढ़ाव के बीच भारत समेत दुनियाभर के सर्राफा बाजार में अस्थिरता की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में दुनियाभर में सोने और चांदी की कीमत में भी हलचल देखी जा रही है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध
आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
भारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
3 mins ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
2 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
21 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines