हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Rate Today: सोने के दाम दो दिन में धड़ाम, जानें प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट

Gold Rate Today: भारत में बीते दिन सोने की कीमत में तेजी से गिरावट आई। पिछले कई दिनों से लगातार सोने का भाव बढ़ रहा था, इस बीच गिरावट से खरीदारों को काफी राहत मिली है। जानिए आज देश में सोने का क्या भाव चल रहा है?

विज्ञापन

Gold Rate Today: 12 मई को कई दिनों के बाद सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। वहीं 13 मई की बात करें, तो सुबह तक इसके भाव में किसी तरह का बड़ा बदलाव नहीं देखा जा रहा है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, आज सुबह तक सोने की कीमत 10 रुपये में मामूली गिरावट देखी जा रही है। बीते दिन 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 96,880 रुपये पर बंद हुआ, जबकि आज सुबह तक 10 रुपये की गिरावट के साथ कीमत 96,870 रुपये है। जानिए आज 22 और 18 कैरेट सोने का क्या भाव चल रहा है। साथ ही ये भी जानिए कि पिछले दो दिनों में सोने की कीमत कितनी कम हुई है।

आज कितने में मिल रहा सोना?

देश में 13 मई को 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 88,790 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 10 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 96,870 रुपये है। 18 कैरेट सोने के भाव की बात की जाए, तो ये प्रति 10 ग्राम 72,650 रुपये में मिल रहा है। आपको बता दें कि यह सुबह 8 बजे तक के रेट हैं।

ये भी पढ़ें:  Share Market Today: शेयर मार्केट में क्या आज बरकरार रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट ओपिनियन

विज्ञापन

किस शहर में सोने की कितनी कीमत?

चेन्नई में 1 ग्राम सोने की कीमत (22 कैरेट) 8,879 रुपये है। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 1 ग्राम 9,687 रुपये है। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट प्रति 1 ग्राम 7,319 रुपये है। मुंबई में 22 कैरेट सोना प्रति 1 ग्राम 8,879 रुपये में और 24 कैरेट सोना प्रति 1 ग्राम 9,687 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, 18 कैरेट सोना प्रति 1 ग्राम 7,265 रुपये में मिल रहा है। राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 1 ग्राम 8,894 रुपये है। 24 कैरेट सोना प्रति 1 ग्राम 9,702 रुपये में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना का ताजा भाव प्रति 1 ग्राम 7,277 रुपये है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 12 मई को पूरे दिन में सोने की कीमत में 3,340 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 11 मई को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 96,890 रुपये थी। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सीजफायर के बीच धड़ाम गिरे सोने के दाम, जानें शहरों में क्या है आज के रेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola