Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Gold Rate Today: सोने की कीमत में फिर हुआ बदलाव, देश में क्या है 24 और 22 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट?

Gold Rate Today: सोने के भाव में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल रहा है। 3 जून 2025 की सुबह सोने की कीमत 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम में 200 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में सोने के ताजा भाव भी देखिए।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 3, 2025 10:43
Gold Rate Today

Gold Rate Today: 3 जून की सुबह को देशभर में सोने की कीमत में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, 24 कैरेट सोने की कीमत में 70 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम में 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सोने की कीमत में ये बदलाव आज एक बार फिर से देखने को मिलेगा। बदली हुई कीमतों के साथ अब देश के बड़े शहरों में सोने के ताजा रेट क्या हैं? यहां 24, 22 और 18 कैरेट सोने की लेटेस्ट कीमत देखें।

कितनी बदली सोने की कीमत?

गुड रिटर्न्स के मुताबिक, आज सुबह 10 बजे तक सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 70 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 99,060 रुपये पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम में करीब 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जो 90,950 रुपये पहुंच गई है। 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 170 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 74,420 रुपये तक पहुंच गई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सस्ते होंगे लोन! तीसरी बार भी कम हो सकती है रेपो रेट, EMI और ब्याज दरों में फिर राहत की उम्मीद

किस शहर में क्या है सोने की कीमत?

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 99,060 रुपये है, जो बीते दिन से 70 रुपये ज्यादा है। 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 90,950 रुपये है, जिसमें 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 170 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 74,420 रुपये पर पहुंच गया है।

---विज्ञापन---

मुंबई में क्या हैं ताजा रेट?

मुंबई में 3 जून को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 99,060 रुपये है, जिसमें 220 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम में 200 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसके बाद कीमत 90,800 पर पहुंच गई है। 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 170 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 74,300 रुपये पर पहुंच गया है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 220 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद शहर में सोने की कीमत 99,060 रुपये पहुंच गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 99,060 रुपये है, जिसमें 70 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़ें: UPI के नियम में होने जा रहा ये खास बदलाव, सभी पेमेंट ऐप पर होगा लागू

First published on: Jun 03, 2025 10:26 AM

संबंधित खबरें