Gold Price Today, 5 April 2023: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस वित्तीय वर्ष 2023-2024 के दूसरे कारोबारी दिन आज एकबार फिर सोने और चांदी के दाम में बड़ी तेजी देखी जा रही है। इस बढ़ोतरी के बाद सोना एकबार फिर अपने ऑलटाइम हाई के पार पहुंच गया है। वहीं चांदी लंबे असरे बाद 74000 रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज सोना उछलकर अपने ऑल टाइम हाई 60977 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 74522 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (5 April 2023) बुधवार को सोना (Gold Price Today) 1262 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 60977 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यह सोने का अबतक का सबसे उच्चतम स्तर है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 36 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता 59715 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को सोने के साथ-साथ के चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी देखी जा रही है। बुधवार को चांदी 2822 रुपये की उछाल के साथ 74522 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। जबकि सोमवार को चांदी 118 रुपये की तेजी के साथ 71700 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आपको बता दें कि महावीर जयंती के कारण मंगलवार को सर्राफा बाजार बंद था। जिसके कारण सोने और चांदी का नए रेट जारी नहीं हो पाया।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 161 रुपये की दर से महंगा 61,115 रुपये के स्तर पर है तो चांदी 445 रुपये की उछाल के साथ 75,063 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 1200 रुपये महंगा तो चांदी 5400 रुपये सस्ती
इस तेजी के सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 1262 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये महंगा बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 31 मार्च 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 59751 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 5458 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह बुधवार आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 60977 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 60733 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 55855 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 45733 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 35672 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार में सोना 2.64 डॉलर की उछाल के साथ 2,024.46 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 25.01 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56400, 24ct Gold : Rs. 61510, Silver Price : Rs. 77090
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56250, 24ct Gold : Rs. 61360, Silver Price : Rs. 77090
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56250, 24ct Gold : Rs. 61360, Silver Price : Rs. 77090
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56900, 24ct Gold : Rs. 62070, Silver Price : Rs. 80700
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56250, 24ct Gold : Rs. 61360, Silver Price : Rs. 80700
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56300, 24ct Gold : Rs. 61410, Silver Price : Rs. 80700
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56300, 24ct Gold : Rs. 61410, Silver Price : Rs. 80700
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56300, 24ct Gold : Rs. 61410, Silver Price : Rs. 77090
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56300, 24ct Gold : Rs. 61410, Silver Price : Rs. 77090
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56250, 24ct Gold : Rs. 61360, Silver Price : Rs. 77090
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56250, 24ct Gold : Rs. 61360, Silver Price : Rs. 80700
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56400, 24ct Gold : Rs. 61510, Silver Price : Rs. 77090
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 57180, 24ct Gold : 60040, Silver Price : Rs. 80,700
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 57180, 24ct Gold : 60040, Silver Price : Rs. 80,700
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56400, 24ct Gold : Rs. 61510, Silver Price : Rs. 77090
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56300, 24ct Gold : Rs. 61410, Silver Price : Rs. 77090
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56400, 24ct Gold : Rs. 61510, Silver Price : Rs. 77090
संबंधित खबरें
DA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
2 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
3 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
4 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
6 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
6 hrs agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
7 hrs agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
23 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
1 day agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
1 day agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines