Gold Price Today, 23 June 2023 : अगर आप भी सोना या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन बड़ी देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और अंतिम दिन को सोना और चांदी दोनों लुढ़का है। आज सोना 276 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 815 रुपये प्रति किलो की दर से लुढ़की।
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (23 June 2023) शुक्रवार को सोना (Gold Price Today) 276 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से गिरकर होकर 58380 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 210 रुपये सस्ता होकर 58654 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। आज चांदी 815 रुपये की दर से लुढ़कर 68194 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी 1124 रुपये सस्ता होकर 68194 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से उलट तरह कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 30 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 58,226 रुपये के स्तर पर है जबकि चांदी 403 रुपये की दर से उछलकर 67,905 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 3200 रुपये तो चांदी 11786 रुपये सस्ती
इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3266 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। गौरतलब है कि सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 61646 रुपये प्रति दस ग्राम 4 मई 2023 को बनाया था। वहीं चांदी 11786 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह शुक्रवार आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 58380 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 58146 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 53476 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 43785 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 34152 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना और चांदी दोनों तेजी कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार में सोना 1.16 डॉलर की तेजी के साथ 1,915.16 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.06 डॉलर की नरमी के साथ 22.30 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।