Gold Sale: धनतेरस पर कम क्यों बिका सोना? जान लें खरीदारी में गिरावट की मुख्य वजह

Gold Demand in Dhanteras: धनतेरस पर लोगों ने सोना चांदी की खरीदारी की, लेकिन पिछले साल के आंकड़ों को देखें तो इस बार सोने की खरीदारी में गिरावट देखने को मिली है। आखिर लोगों ने इस बार सोना कम क्यों खरीदा है?

Gold Demand
विज्ञापन

Gold Demand in Dhanteras: धनतेरस पर सोने और चांदी की ऊंची कीमतों के बावजूद भी मंगलवार को देशभर के सराफा बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने इस खास मौके पर सोना-चांदी खरीदा, लेकिन ये खरीदारी पिछले साल के मुकाबले कम दर्ज की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल सोना पिछले साल के मुकाबले 10 से 15 फीसद कम खरीदा गया। ज्वैलर्स का कहना है कि इस बार ग्राहकों ने हल्की ज्वेलरी में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई।

सोने की खरीदारी में क्यों आई गिरावट?

धनतेरस पर सोना चांदी खरीदने का रिवाज है। इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन इस बार लोगों ने सोना खरीदने में कम रुचि दिखाई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, इस साल धनतेरस पर आभूषणों और सोने की मांग में पिछले साल की तुलना में कम रही। ज्वेलरी की डिमांड में 10-15% की गिरावट देखने को मिली है। ज्वेलर्स का कहना है कि इस बार लोगों ने ज्यादातर हल्के और हीरे लगे आभूषण में रुचि दिखाई है। इस दौरान ग्राहकों ने 1-3 लाख की कीमत वाली ज्वेलरी ज्यादा खरीदी है।

Advertisment

चांदी की मांग बढ़ी

ज्वेलर्स का कहना है कि इस बार ग्राहकों ने गोल्ड से ज्यादा चांदी की मांग की है। जिसकी वजह से चांदी की मांग में करीब 30-35 फीसद बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस पर ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन संयम मेहरा का कहना है कि अच्छी बात ये थी कि युवा ज्वेलरी लेने के लिए खुदरा दुकानों पर आए। युवाओं ने सोना ज्यादा खरीदा इसकी वजह शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव को माना गया।

वहीं, सोने की कुल बिक्री की बात की जाए तो धनतेरस पर ये करीब 22 टन रह सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे भारत में ग्राहकों ने हल्की और जड़ाऊ ज्वेलरी, जड़ाऊ और कुंदन के ज्वेलरी को प्राथमिकता दी है। पिछले धनतेरस में सोने के रेट की बात करें तो इस बार इसकी कीमत में करीब 30 फीसद से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन

30 अक्टूबर 2024 को भारत में 24K सोने की कीमत 80,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22K और 18K सोना 73,760 रुपये और 60,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ