नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब ईपीएफओ से पैसे निकालने की प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है। दरसअल, ईपीएफओ ने क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। ईपीएफओ ऑफिस के अनुसार ऑटो-मोड दावों का सेटलमेंट अब केवल 3 दिनों के भीतर किया जा रहा है। वहीं, ईपीएफओ के अनुसार विभाग ने चालू वित्त वर्ष के दौरान 6 मार्च तक तकरीबन 2.16 करोड़ ऑटो-दावों के निपटान का ऐतिहासिक हाई लेवल रिकॉर्ड बनाया है। जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में इसी अवधि में ये महज 89.52 लाख था।
ऑटो मोड प्रोसेसिंग से अग्रिम क्लेम की राशि सीमा को बढ़ाकर 1 लाख रुपये तक कर दी गई है
इस बारे में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया है कि ईपीएफओ को करीब 99.31 प्रतिशत से अधिक दावे ऑनलाइन प्राप्त हो रहे हैं और इसके लिए क्षेत्रीय कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। पीआईबी के अनुसार ऑटो मोड प्रोसेसिंग से अग्रिम क्लेम की राशि सीमा को बढ़ाकर 1 लाख रुपये तक कर दिया गया है। इसके अलावा किसी बीमारी, अस्पताल में भर्ती होने, घर, शिक्षा और विवाह के लिए कर्मचारी अपने पैसे (एडवांस) ऑटो मोड प्रोसेसिंग से निकाल सकते हैं।
ईपीएफओ हस्तक्षेप की नहीं पड़ रही जरूरत
ईपीएफओ के अनुसार विभाग ने सदस्य विवरण सुधार प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। अब आधार-सत्यापित यूएएन वाले सदस्य बिना किसी ईपीएफओ हस्तक्षेप के स्वयं अपने आईडी से सुधार कर सकते हैं। वर्तमान में लगभग 96 प्रतिशत सुधार बिना किसी ईपीएफ कार्यालय के हस्तक्षेप के किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: NSE सीईओ ने बाजार की गिरावट को दिल की ‘धड़कन’ से जोड़ा, डॉलर का बना रहेगा दबदबा
अब केवल 10 प्रतिशत ट्रांसफर दावों में सदस्य और नियोक्ता के सत्यापन की आवश्यकता
ईपीएफओ ऑफिस के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में 6 मार्च तक करीब 7.14 करोड़ दावे ऑनलाइन मोड में दर्ज किए गए हैं। विभाग के अनुसार लोगों के लिए ट्रांसफर क्लेम सबमिशन अनुरोधों में आधार-सत्यापित यूएएन के नियोक्ता द्वारा सत्यापन की आवश्यकता को समाप्त कर दिया गया है। अब केवल 10 प्रतिशत ट्रांसफर दावों में सदस्य और नियोक्ता के सत्यापन की आवश्यकता होती है।
संबंधित खबरें
Gandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
12 mins agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
1 hr agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
3 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
3 hrs agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
4 hrs agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
20 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
22 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
22 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
23 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines